Move to Jagran APP

UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ अंतिम दिन आईं 190 ग्राम पंचायतों से आपत्तियां, जानिये अब तक कितनी आपत्तियां दर्ज हुईं

UP Panchayat Chunav 2021 पंचायत चुनाव के मद्देनजर आरक्षण सूची जारी होने के बाद मांगे गए दावे आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन अमरोहा जनपद में 190 ग्राम पंचायतों से आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। अब तक 423 ग्राम पंचायत से आपत्ति दाखिल की गई हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 08:12 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 08:12 PM (IST)
UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव में आरक्षण के खिलाफ अंतिम दिन आईं 190 ग्राम पंचायतों से आपत्तियां, जानिये अब तक कितनी आपत्तियां दर्ज हुईं
जिला पंचायत के नौ और क्षेत्र पंचायत के सात वार्ड से आपत्ति दाखिल हुई, बुधवार से होगा आपत्तियों का निस्तारण।

मुरादाबाद, जेएनएन। UP Panchayat Chunav 2021 : पंचायत चुनाव के मद्देनजर आरक्षण सूची जारी होने के बाद मांगे गए दावे आपत्ति दर्ज कराने के अंतिम दिन अमरोहा जनपद में 190 ग्राम पंचायतों से आपत्ति दर्ज कराई गई हैं। अब तक 423 ग्राम पंचायत, नौ जिला पंचायत तथा सात क्षेत्र वार्ड से आपत्ति दाखिल की गई हैं। बुधवार से उनका निस्तारण किया जाएगा।

loksabha election banner

बता दें कि जिले में 597 ग्राम पंचायत हैं। आगामी चुनाव की तैयारियों में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ब्लाक प्रमुख पद के लिए आरक्षण सूची जारी की गई थी। उसके बाद प्रशासन द्वारा दावे आपत्ति मांगी गई थीं। मंगलवार शाम तक 233 ग्राम पंचायत, सात जिला पंचायत व एक क्षेत्र पंचायत वार्ड के आरक्षण के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराई गई थीं। जबकि मंगलवार को अंतिम 190 ग्राम पंचायत, दो जिला पंचायत, छह क्षेत्र पंचायत तथा एक ब्लाक प्रमुख पद के लिए आपत्ति दाखिल की गई। इस बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा ने बताया कि अंतिम तक जिलेभर से कुल 423 ग्राम पंचायत, नौ जिला पंचायत, सात क्षेत्र पंचायत व एक ब्लाक प्रमुख के आरक्षण को लेकर आपत्ति प्राप्त हुई हैं। 25 मार्च तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची जारी की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.