Fastag news : अब तीन मिनट में अपडेट होगा फास्टैग अकाउंट
Fastag news शुरुआत में तो तीन घंटे बाद अकाउंट अपडेट हो पाता था। इसके बाद यह समय एक घंटा और अब 10 मिनट हो चुका है। इससे भी परेशानी हो रही है। टोल पर रिचार्ज कराने के बाद उन्हें सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना होता है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Fastag news : नए साल से देश भर में फास्टैग की व्यवस्था लागू करने के लिए सरकार कोई खामी नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में फास्टैग लगेे वाहन आते ही फर्राटा भरते हुए टोल प्लाजा को पास कर जाते हैं। लेकिन, फास्टैग रिचार्ज होने के बाद तीन घंटे मेंं अकाउंट अपडेट होते थे। अब यह तीन मिनट में अपडेट हो जाएंगे।
केंद्र सरकार ने 31 दिसंबर को आधी रात के बाद से फास्टैग व्यवस्था पूरी तरह से लागू करने की ठान ली है। इसके लिए तैयारी भी कराई जा रही हैं। मुरादाबाद में मूंढापांडे टोल प्लाजा की दो लेनों से ही कैश के वाहनों को निकाला जा रहा है। टोल के दोनों तरफ की पांच-पांच लेनों से फास्टैग लगे वाहन निकल रहे हैं। लेकिन, सिर्फ दो लेनों के कैश के लिए खुले होने की वजह से टोल प्लाजा पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। मंगलवार को फास्टैग को रीड करके टोल टैक्स कलेक्शन करने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआइडी) के अपडेट होने बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। फास्टैग लेनों से गुजरने वाले वाहनों वहां फर्राटा भरते हुए निकलने लगे हैं। लेकिन, फास्टैग रिचार्ज होने के बाद अभी अकाउंट होने में समय लगता था। शुरुआत में तो तीन घंटे बाद अकाउंट अपडेट हो पाता था। इसके बाद यह समय एक घंटा और अब 10 मिनट हो चुका है। लेकिन, इससे भी वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। टोल पर रिचार्ज कराने के बाद उन्हें सड़क किनारे खड़े होकर इंतजार करना होता है। इससे जाम की समस्या बनी रहती है। नए साल से रिचार्ज होने के बाद तीन मिनट में फास्टैग अकाउंट अपडेट हो जाएगा। इससे वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी। टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रवीण जिंदल ने बताया कि अभी तक फास्टैग रिचार्ज कराने के बाद अकाउंट अपडेट होने में काफी समय लगता था। लेकिन, नए साल से रिचार्ज होने के तीन मिनट बाद ही अकाउंट अपडेट हो जाएगा।