Move to Jagran APP

अब रामपुर में राज्यमंत्री बलदेव औलख के घर के पास दिखाई दिया तेंदुआ

रामपुर में सिविल लाइंस इलाके में तेंंदुए की वजह से दहशत है। इलाके में तेंदुआ घूम रहा है। सिविल लाइंस क्षेत्र में आबादी में तेंदुआ आने से दहशत है। एक व्‍यकि ने अपने मोबाइल में तेंदुए की तस्‍वीर भी कैद की है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 08:48 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 08:48 PM (IST)
अब रामपुर में राज्यमंत्री बलदेव औलख के घर के पास दिखाई दिया तेंदुआ
रामपुर में सिविल लाइंस इलाके में तेंंदुआ घूम रहा है

रामपुर, जेएनएन। तीन दिन बाद फिर सिविल लाइंस क्षेत्र में तेंदुआ नजर आया। इस बार उसे जजेज रोड पर गोवन कालोनी में राज्यमंत्री बलदेव औलख के आवास के पास देखा गया। वह बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री की दीवार पर बैठा था। कार में जा रहे एक व्यक्ति ने उसका मोबाइल से फोटो भी खींचा।

loksabha election banner

तेंदुआ राज्यमंत्री के आवास के पास होने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन कर्मियों ने वहां डेरा डाल दिया है। तीन दिन पहले सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की गोवन कालोनी में लोगों ने तेंदुआ देखा देखा था। इसके बाद से कालोनी के लोग दहशत में हैं। लोगों का मानना है कि तेंदुआ रात में आसपास ही घूमता है। वह गोवन कालोनी, पॉलिटेक्निक और सीमेंट फैक्ट्री के आसपास ही नजर आता है। रविवार रात 10 बजे तेंदुआ बंद पड़ी सीमेंट फैक्ट्री की दीवार पर बैठा नजर आया। तब कालोनी के एक व्यक्ति कार से जा रहे थे। उन्हाेंने कार की लाइट की राेशनी में मोबाइल से फोटो खींचा और वायरल कर दिया। सोमवार को जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हुई तो आसपास इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई है। प्रभारी डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि रात में जानकारी मिलने के बाद टीम भेजी थी। माइक से एलाउंस कराकर लोगों को घरों में रहने की अपील की गई। सोमवार को वह खुद भी गए थे। एक टीम वहां तेंदुए की तलाश में लगा दी है। पिंजरा भी भिजवा दिया है। तेंदुआ पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.