बारिश के साथ हो सकता है नए साल का आगमन, जानिए आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम Moradabad News
पिछले दो सालों की तुलना में 10 डिग्री तक गिर चुका है पारा। दिन का तापमान 8.7 डिग्री से ऊपर नहीं गया रात में भी जारी रहा सितम।
मुरादाबाद, जेएनएन। जैसे-जैसे साल खत्म हो रहा है। कोहरा घना होता जा रहा है। तीन दिनों में दिन के समय कोहरे से दृश्यता चंद मीटर ही रह गयी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो नए साल का आगमन ठंडी हवाओं, बारिश और कोहरे के बीच हो सकता है। ठंड से फिलहाल राहत मिलने वाली नहीं है।
जमकर हो रही ठंड
दो साल के आंकड़ों को देखें तो इस बार पश्चिमी विक्षोभ ने मैदानी इलाकों में जमकर ठंड का कहर बरपाया है। पछुआ हवाएं इतना प्रभावी हैं कि 2017 व 2018 के तापमान से इस बार पारा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर चुका है। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया सोमवार को भी दिन में तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। रविवार रात में पारा 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दो साल में नहीं पड़ी इतनी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले दो सालों के ठंड के रिकॉर्ड पूरी तरह से टूट चुके हैं। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया पिछले दो सालों में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में पारा न्यूनतम छह डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था लेकिन, इस बार पारा तीन डिग्री और आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुुंच चुका है।
बारिश के बाद और बढ़ेगी गलन
पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होने से नए साल का स्वागत बारिश से हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बादल छा रहे हैं। इस कारण आने वाले दिनों में बारिश की भी संभावनाएं बन रही हैं।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह का तापमान 2017
तारीख न्यून. तापमान अधिकतम तापमान
24 19 6
25 20 6
26 18 6
27 18 7
28 19 5
29 17 6
30 19 5
2018
तारीख न्यून. तापमान अधिकतम तापमान
24 16 11
25 17 11
26 20 10
27 18 10
28 20 10
29 20 10
30 22 9