नईम अहमद ने बचाई नीलगाय की जान, अमरोहा में कुएं में गिरी नीलगाय को वन विभाग व पुलिस की टीम ने बाहर निकाला
अमरोहा जेएनएन कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव खैय्या माफी के जंगल में कुएं में गिरी नीलगाय को को वन विभाग व पुलिस की टीम ने बाहर निकाला। उपचार के बाद जंगल में जंगल में छोड़ दिया।
अमरोहा, जेएनएन: कोतवाली डिडौली क्षेत्र के गांव खैय्या माफी के जंगल में कुएं में गिरी नीलगाय को को वन विभाग व पुलिस की टीम ने मशक्कत कर बाहर निकाला। उपचार के बाद फिर से उसे जंगल में छोड़ दिया।
कुएं से आती आवाज उसमें नीलगाय देखकर वह उसके बचाव को सक्रिय हो गए नईम अहमद
गांव खैय्या माफी के जंगल में नईम अहमद का खेत है। इसमें सिंचाई के लिए कुआं बना है। रात किसी समय कुएं में नीलगाय गिर गई। सुबह नईम जंगल में खेत पर गए तो नीलगाय की आवाज सुनी। इस पर देखा तो कुएं से आवाज आ रही थी और नीलगाय उसमें थी। यह देखकर वह उसके बचाव को सक्रिय हो गए।
मौके पर ही उपचार कराया और नीलगाय को जंगल में छोड़ा
आवाज सुनकर व नीलगाय को देखकर उन्होंने डायल-100 व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पाकर डायल-100 में शामिल सिपाही अनेक सिंह, हरनन्दन सिंह, विनीत शर्मा पहुंच गए। वहीं पहुंचे वन विभाग के हरनरायन सिंह की टीम ने मशक्कत कर ग्रामीणों की मदद से नीलगाय को बाहर निकाला। मौके पर ही उसका उपचार कराया और जंगल में छोड़ा।