Move to Jagran APP

अमरोहा में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-ऑटो पायलट मोड पर है प्रदेश सरकार

फिल्म सिटी की स्थापना के बारे में कहा कि यह अच्छी बात है। परंतु बालीवुड में भी भाजपा ने राजनीति शुरू करा दी है। फ़िल्म सिटी से पहले यूपी के लोगों को अस्पताल व स्कूलों की ज़रूरत है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 01:16 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 01:16 PM (IST)
अमरोहा में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले-ऑटो पायलट मोड पर है प्रदेश सरकार
अमरोहा में युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वागत समारोह को किया संबोधित।

अमरोहा, जेएनएन। युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार इन दिनों ऑटो पायलट मोड पर है। उपचुनाव में भाजपा को करारी हार मिलने वाली है। आरोप लगाया कि बसपा सुप्रीमो ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा की टीम बी है। बोले फ़िल्म सिटी की स्थापना गलत नहीं है, लेकिन पहले प्रदेश की जनता को अस्पताल व स्कूल की ज़रूरत है।

loksabha election banner

बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरोहा पहुंचे थे। यहां कई गांव में उनका स्वागत समारोह था। इससे पहले जोया रोड स्थित एक होटल में वसीम राजा ने प्रेस कांफ्रेंस की। प्रदेश की आठ सीटों पर उपचुनाव के बारे में कहा कि रालोद सपा का गठबंधन है। सभी सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। टिकट का बंटवारा दोनों दल का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। बोले-उपचुनाव में गठबंधन व भाजपा का मुकाबला है और हम जीतेंगे। बसपा के उपचुनाव में उतरने के बारे में कहा कि यह संभवत पहला मौका है जब बसपा उपचुनाव में उतर रही है। क्योंकि भाजपा व बसपा एक हैं तथा वोटों का बंटवारा करना चाहती हैं। राजस्थान व मध्य प्रदेश के चुनाव इसकी बानगी हैं। बसपा सुप्रीमो ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा की बी टीम है। रालोद भी कभी एनडीए के हिस्सा थी? इस सवाल पर श्री वसीम ने कहा कि वो भाजपा अटल जी की थी। कुछ नियम व उसूल थे। अबकी भाजपा मोदी व शाह की है। जिसमे राजनीति नही बल्कि धुर्तनीति है। किसान अध्यादेश पर बोले कि इस बिल से किसानों को गुलाम बनाने की तैयारी है। भाजपा अडानी अंबानी के हाथों किसानों को बेच रही है। संविदा पर नोकरी देना युवाओं से खिलवाड़ है। हर मोर्चे पर प्रदेश सरकार विफल है। आरोप लगाते हुए बोले कि प्रदेश ऑटो पायलट मोड पर है। कोरोना काल में सरकार को इस तरफ ध्यान देने की ज़रूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.