Murder in Sambhal : सम्भल में सिर कुचलकर युवक की हत्या, बोरे में रखकर खेत में फेंका शव
Murder in Sambhal युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उसकी आंख फोड़ दी गई। सिर को बुरी तरीके से कुचला गया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Murder in Sambhal : सम्भल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया। युवक की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। उसकी आंख फोड़ दी गई। सिर को बुरी तरीके से कुचला गया है। पुलिस शव का शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव फूलसिंघा लिंक मार्ग पर आलू के खेत में शनिवार को सुबह कुछ लोगों ने एक बोरा पड़े हुए देखा, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बोरे को खोल कर देखा तो उसमें एक युवक का शव था। युवक की हत्या सिर को कुचलकर की गई है। उसकी आंख भी फोड़ दी गई। शव नग्न था और रस्सी से बांधकर उसे बोरे में भरा था। प्रभारी निरीक्षक सीबी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक किसी दूसरे राज्य का निवासी लग रहा है। वह मुस्लिम है, उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मासूम की हत्या में रिश्तेदार युवक को उम्रकैद : अमरोहा में जिला जज संजीव कुमार ने बालक की हत्या के मामले में रिश्तेदार युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की आधी धनराशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश दिया है। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में बीती 20 अगस्त 2011 को हुई थी। यहां पर नौशाद अली का परिवार रहता है। पास में ही उसके रिश्तेदार इस्लाम का मकान भी है। इस्लाम का बेटा दिव्यांग है। बताते हैं कि नौशाद का बड़ा बेटा व पत्नी उसे दिव्यांग होने का उलाहना देते थे। जिससे चिढ़ कर इस्लाम ने नौशाद के छह साल के बेटे नदीम का अपहरण कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। 21 अगस्त को उसने ही तलाशी के दौरान गांव के बाहर गड्ढे से बालक का शव भी बरामद कराया था। शक के आधार पर नदीम ने उसके खिलाफ ही तहरीर दी थी। पूछताछ के दौरान इस्लाम ने नदीम की हत्या करना कुबूल कर लिया था तथा उसके कपड़े भी बरामद करा दिए थे। अदालत ने इस्लाम को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।