Murder in Amroha : रास्ते के विवाद में बुजुर्ग को पीटकर मार डाला
Murder in Amroha सीओ ने बताया कि रास्ते के विवाद में मारपीट हुई है। एक घायल ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी गई।
अमरोहा। रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में घायल वृद्ध की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया। मृतक के परिजन तहरीर दिए जाने की तैयारी कर रहे थे।
यह घटना डिडौली कौटवाली क्षेत्र के गांव फराशपुरा की है। यहां पर तहेरे चचेरे भाई बाबूराम गुर्जर व बलवीर सिंह के परिवार रहते हैं। उनके बीच काफी समय से रास्ते का विवाद चल रहा है। बताते हैं कि बाबूराम ने रास्ते के लिए चार फीट जमीन पड़ोसी अजब सिंह से खरीदी थी। आरोप है कि बलवीर के बेटे चमन सिंह, विपिन व परिवार के ही देवेंद्र उस रास्ते को सार्वजनिक बताते हैं। इस बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। अब बाबूराम के बेटे राजेश ने उस जगह दीवार का निर्माण कर लिया था। दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। गुरुवार सुबह इसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षो के बीच मारपीट व पथराव होन लगा। जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों की तर? से 9 लोग घायल हो गए। एक पक्ष से बाबूराम, राजेश कुमार, उमेश, दिनेश, शिवचंद्र व रामचन्द्र तथा दूसरे पक्ष से चमन, विपिन व देवेंद्र सिंह शामिल हैं। सूचना पाकर डायल-112 की टीम व डिडौली पुलिस भी गांव आ गई। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। परंतु घायल बाबूराम को अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वृद्ध की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी दहशत का माहौल बन गया। सीओ अजय कुमार भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन तहरीर देने की तैयारी कर रहे थे।