प्रेमी के साथ रहने के लिए मां ने कर दिया बेटियों का बंटवारा
थाना सिविल लाइंस इलाके के मुहल्ला चक्कर की मिलक में एक मां ने अपनी प्रेमी के साथ रहने के लिए बेटियों का की बंटवारा कर दिया।
मुरादाबाद, जेएनएन। थाना सिविल लाइंस इलाके के मुहल्ला चक्कर की मिलक में एक मां ने अपनी प्रेमी के साथ रहने के लिए बेटियों का की बंटवारा कर दिया। यह वाकया शहर की सुर्खियों में है। पति ने उसे प्रेमी के साथ रहने की सहमति भी दे दी। साथ ही तय हुआ कि दो बेटियां महिला के साथ रहेंगी, जबकि एक बेटी पति के साथ। पुलिस ने फिर भी महिला के प्रेमी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
ये है पूरा मामला
शहर के मुहल्ला चक्कर की मिलक निवासी महिला के तीन बच्चे हैं। पति प्राइवेट जॉब करता है। महिला के घर पर हरथला निवासी ऑटो चालक पहले किराए पर रहता था। इस दौरान ऑटो चालक से महिला को प्रेम हो गया। इसकी भनक पति को लगी तो उसने निगरानी शुरू कर दी। पति का दावा है कि उसने 13 बार महिला को प्रेमी के साथ पकड़कर माफ कर दिया। हर बार चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार को पति ने महिला को फिर से रंगेहाथ पकडऩे की योजना बना ली। उसने पत्नी से कहा कि जरूरी काम से अजीमनगर (रामपुर) जा रहा हूं। पड़ोस में रहने वाले युवक को निगरानी पर लगा दिया। रात में महिला ने प्रेमी को बुला लिया। सूचना मिलते ही महिला का पति घर पहुंच गया। उसने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस तीनों को थाने पर ले आई। थाने में जमकर हंगामा हुआ।
महिला ने प्रेमी के साथ जाने की कही बात
महिला ने प्रेमी के साथ जाने की बात कही। प्रेमी भी उसे अपने साथ रखने को तैयार हो गया। महिला का प्रेमी खुद भी शादीशुदा है। इस पर पुलिस ने थाने के बाहर बात करने को कहा। दोनों में यह तय हुआ कि तीन बेटियों में से एक पति के पास रहेगी, जबकि दो बच्चे को लेकर महिला प्रेमी के साथ रहेगी। एसएचओ शक्ति सिंह ने बताया कि रात में विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। एक युवक का शांति भंग में चालान किया गया है। दोनों पक्षों में थाने के बाहर जो भी समझौता हुआ होगा, हमारे रिकार्ड में नहीं है।
पुलिस के हस्तक्षेप से प्रेमी युगल शादी से बंधन में बंधा
सिविल लाइंस पुलिस के सामने एक बड़ा दिलचस्प मामला सामने आया। वाल्मीकि समाज के युवक युवती एक दूसरे से प्यार करते थे। शादी की बात भी तय हो चुकी थी, लेकिन ऐन वक्त पर लड़के वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर लड़की के परिवार वाले डीआइजी के पास पहुंच गए। उधर, लड़के वाले सिविल लाइंस थाने आ गए। लड़की वालों का कहना था कि लड़के वाले शादी से इन्कार कर रहे हैं। जबकि लड़के वाले कहने लगे ऐसा कुछ नहीं है। सीएमओ दफ्तर के पास हाल में दोनों की शादी हो गई।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप