Move to Jagran APP

National Tourism Day : मुरादाबाद के 112 होटल कोरोना सुरक्षित, जानिये किस आधार पर किए गए घोषित

National Tourism Day केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव योगेंद्र त्रिपाठी ने 26 दिसंबर को राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को पत्र भेजकर उठाए गए कदमों की प्रशंसा भी की। उत्तर प्रदेश से कुल 3074 होटलों ने कोविड सुरक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त हासिल किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 03:33 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 03:33 PM (IST)
पर्यटन को बढ़ावा दे रहे कोविड से सुरक्षित होटल। केंद्रीय पर्यटन विभाग ने यूपी के प्रयासों को सराहा।

मुरादाबाद [रितेश द्विवेदी]। National Tourism Day : मुरादाबाद मंडल में 112 होटल कोरोना वायरस से सुरक्षित हैं। इन होटलों ने कोविड सुरक्षा का प्रमाण पत्र हासिल किया है। इसके जरिये होटल उद्योग पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है। मंडल ही नहीं प्रदेश भर में कोविड सुरक्षा प्रमाण लेने के प्रयासों को केंद्रीय पर्यटन विभाग ने सराहा है। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के सचिव योगेंद्र त्रिपाठी ने 26 दिसंबर को राज्य के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को पत्र भेजकर उठाए गए कदमों की प्रशंसा भी की। उत्तर प्रदेश से कुल 3,074 होटलों ने पर्यटन विभाग के पोर्टल में पंजीयन कराने के साथ ही कोविड सुरक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त हासिल किया। इनमें मुरादाबाद मंडल के पांच जनपदों के 112 होटल संचालक शामिल हैं। पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जिन होटल संचालकों द्वारा पंजीयन कराया गया था। उनके पूरे स्टॉफ को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिलाया गया था। पर्यटन विभाग से प्रमाण पत्र जारी होने के बाद वेबसाइट पर इन होटलों के बारे में समस्त जानकारी अपलोड कर दी जाती हैं। देश के साथ ही विदेश से आने वाले पर्यटक जब कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होटलों की जानकारी लेते हैं, तो इन्हीं होटलों का चयन करते हैं। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिला। 

loksabha election banner

इन जनपदों में कराया गया पंजीयन

मुरादाबाद         38

रामपुर             12

अमरोहा           21

बिजनौर           18

सम्भल             23

कुल               112

बोले होटल प्रबंधक

पर्यटन मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए 15 बिंदु दिए गए थे, जिसमें सैनिटाइजेशन, मास्क पहनना, दस्ताने पहनना, कर्मचारियों से लेकर पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग शामिल थी। नियमों का सख्ती से अभी भी अनुपालन सुनिश्चित किया गया है, जिसके चलते होटल बुकिंग में सुधार हुआ है।

अतुल रोहतगी, प्रबंधक, राही होटल, दिल्ली रोड

पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मंत्रालय से जो गाइडलाइन जारी की गई थी। उसका सौ फीसद अनुपालन सुनिश्चित कराया गया है। समय-समय पर पर्यटन मंत्रालय की टीम होटल में आकर इंतजामों का निरीक्षण करती है। कोरोना हेल्प डेस्क खोलने के साथ स्टॉफ और पर्यटकों को कोरोना से बचाव एवं जागरूक किया जाता है। इसके चलते हमारी बुकिंग बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है।

डीपी सिंह, प्रबंधक, होटल विलेज ग्रांड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.