Move to Jagran APP

Moradabad Weather : आगामी द‍िनों में मौसम में होगा सुधार, तापमान में होगी बढ़ोतरी, छाया रहेगा कोहरा

Moradabad Weather मौसम व‍िभाग के अनुसार आगामी द‍िनों में मौसम में काफी सुधार होगा इसके अलावा तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। हालांक‍ि कई द‍िनों तक घना कोहरा जारी रहेगा। इसके अलावा ठंडी हवाओं पर भी लगाम लग जाएगी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 12:40 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 12:40 PM (IST)
कुहासे में दिखी सूरज की किरण, मकर संक्रांति पर सुहाना हुआ मौसम

मुरादाबाद, जेएनएन। बीते एक सप्ताह से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। सुबह-सुुबह भले ही कोहरा छाया रहा। लेकिन, करीब 10 बजे सुनहरी किरणों के साथ सूर्य देव के दर्शन ने मकर संक्रांति का मजा भी दोगुना कर दिया। ठंड से ठिठुर रहे लोग धूप सेंकते दिखाई दिए और पारा भी 0.8 डिग्री ऊपर चढ़ गया। आगामी द‍िनों में मौसम में सुधार की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

जिला मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि रात में तेज हवाओं के कारण भले ही न्यूनतम तापमान में बदलाव न हुआ हो। लेकिन, अधिकतम तापमान में बदलाव के कारण ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो तेज हवाओं और सुबह पड़े कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक निसार अहमद ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम में सुधार के संकेत हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और धीरे-धीरे रात को चलने वाली हवाओं पर भी लगाम लगेगी। हालांकि, अभी काेहरा पड़ने के पूरे आसार हैं।

20 तक छाया रहेगा कोहरा

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में घने कोहरे के आसार बन रहे हैं। भले ही तापमान में सुधार हो। लेकिन, 20 जनवरी तक रात के समय में घना कोहरा छाएगा। लेकिन, दिन में धीरे-धीरे कोहरा छंटता भी रहेगा।

पिछले पांच वर्षों में मकर संक्रांति के दिन का तापमान

साल         अधि. तापमान      न्यूनतम तापमान

2016       21                     14

2017        21                    12

2018       19                      8

2019       20                      9

2020       20                     12


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.