Moradabad weather : कल हो सकती है गरज के साथ बारिश, छाए रहेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत
कल यानी 15 जून को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी। आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। बादल छाए रहेंगे।
मुरादाबाद, जेएनएन। बारिश से मौसम सुहाना हो जा रहा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं कल यानी 15 जून को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे गर्मी से भी राहत मिलेगी। आगामी दिनों में लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। चार दिन पहले 40 के पास तापमान पहुंच गया था। लेकिन, अब तापमान में गिरावट आ चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून नहीं आया है। मानसून आने में अभी एक सप्ताह का समय लगेगा। आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस है।
जून में करीब 122 डिग्री के आसपास बारिश होने की बात मौसम विभाग द्वारा बताई जा रही है। कई दिनों से बारिश के आसार बने हुए थे। इसके बाद मौसम का रुख बदला तो रुक-रुककर बारिश भी होने लगी है। इससे मौसम सुहाना होने के साथ गर्मी से भी निजात मिल रही है। वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है। इससे शहरी क्षेत्र के साथ ही अन्य इलाकों में भी लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ जगहों पर बिजली विभाग की ओर से सावधानी के लिए भी आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। दरअसल बिजलीघर के बाहर पानी जमा होने से फाल्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
17 जून तक हैं बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 17 जून तक लगातार बारिश की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी गिरावट रहेगी। इससे लोगों को गर्मी से ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। इधर लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। इससे पहले एक सप्ताह पूर्व गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल हो गया था।
यह भी पढ़ें :-
मुरादाबाद में कैंटर ने जीजा-साली को कुचला, इलाज के दौरान दोनों की मौत, चालक और क्लीनर गंभीर
मुरादाबाद मंडल के अमरोहा में शराबी पति ने कर दी पत्नी की हत्या, आरोपित की तलाश में पुलिस
Moradabad weather : कल हो सकती है गरज के साथ बारिश, छाए रहेंगे बादल, गर्मी से मिलेगी राहत