Move to Jagran APP

Moradabad Weather : इस महीने सर्दी से नहीं म‍िल पाएगी राहत, मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

Moradabad Weather एक दिन पहले निकली थी तेज धूप। बुधवार को हलकी धूप से नहीं मिली राहत। मकर संक्रांति के बाद मौसम के गर्म होने की उम्मीद दी थी लेकिन अभी ऐसा नहीं हो पाया है। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 12:10 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 12:10 PM (IST)
Moradabad Weather : इस महीने सर्दी से नहीं म‍िल पाएगी राहत, मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी
जनवरी तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। बुधवार को तेज हवा चलने से ठंड बढ़ गई जबकि एक दिन पूर्व अच्छी धूप निकलने से मौसम में गर्माहट थी लेकिन, बुधवार को धूप में तेजी नहीं थी। ऊपर से हवा ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 20.07 व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता सुबह 87 व शाम को 76 रही। शाम को आद्रता में गिरावट से ठिठुरन और बढ़ गई। मकर संक्रांति के बाद सर्दी में कमी आने की उम्मीद थी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जनवरी तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा।

loksabha election banner

सर्दी के कारण देर से लोग उठ रहे हैं। सड़कों पर भी टहलने वालों की संख्या कम है। दिन भर कामकाज के बाद बुधवार शाम चार बजे से लोग और अधिक ठंड महसूस करने लगे। यही नहीं सर्दी में गजक, रेबड़ी व तिल से बनी अन्य सामग्री की बिक्री ज्यादा हो रही है।

कचरा व भट्ठियां कम नहीं होने दे रहे प्रदूषण

मुरादाबाद में आए दिन ई-कचरा के मामले पुलिस पकड़ रही है। लेकिन, प्रदूषण विभाग अपनी ओर से कार्रवाई के लिए मौन है। पर्यावरण में ई-कचरा के तत्व तैरते की पुष्टि प्रयोगशाला में हो चुकी है। घनी आबादी में स्थापित पीतल की भट्ठियाें से भी जहरीला धुआं सीधे घरों के प्रवेश कर रहा है। जिससे शहर प्रदूषण की चपेट में है। बुधवार को मुरादाबाद में प्रदूषण 263 माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब रहा। हालांकि प्रदेश के दूसरे शहरों से प्रदूषण की स्थिति मुरादाबाद में कुछ सुधरी है।

प्रदेश में प्रदूषण की स्थिति

मुरादाबाद               263

आगरा                   281

मुजफ्फरनगर         223

नोएडा                   310

ग्रेटर नोएडा            321

लखनऊ                 322

मेरठ                     326

गाजियाबाद            326

कानपुर                  340

वाराणसी               348


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.