Moradabad Weather : गर्मी में होगी बढ़ोतरी, बारिश के बने रहेंगे आसार, फलों की बढ़ी डिमांड
धीरे-धीरे गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। शनिवार को दो डिग्री तापमान बीते दिन की अपेक्षा कम रहा लेकिन गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली। धीरे-धीरे 40 डिग्री की ओर बढ़ते तापमान बढ़ता दिख रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। धीरे-धीरे गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। शनिवार को दो डिग्री तापमान बीते दिन की अपेक्षा कम रहा लेकिन, गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली। धीरे-धीरे 40 डिग्री की ओर बढ़ते तापमान बढ़ता दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जून के प्रथम सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अभी मानसून आने में 20 दिन हैं। 20 मई को तेज बारिश से तापमान 23 डिग्री के आसपास पहुंच गया था।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो तापमान बढ़ने पर बारिश का अनुमान रहता है। शनिवार को तापमान आम दिनों से अधिक नहीं रहा। जिससे तेज बारिश नहीं होगी। हल्की बूंदाबादी की सम्भावना है। कोरोना की लहर में धूप भी बीमार कर सकती है।
गर्मी में रसीले फलों की खरीदारी बढ़ी
पानी की कमी शरीर में न हो इसके लिए लोग ज्यादातर रसीले फलों का सेवन कर रहे हैं। सड़कों पर रसीले फलों की भरमार है। लोग रसीले फलों में लीची, तरबूज, खरबूज, मौसमी, आडृ समेत नीबू सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं। बेल का शरबत पीने के लिए इसकी बिक्री भी खूब हो रही है। क्योंकि बेल पेट को भी फायदा पहुंचाने के साथ ही गर्मी में आरामदायक है। तरबूज के ढेर कांठ रोड पर जगह-जगह नजर आ रहे हैं। मुहल्लों में ठेलाें पर रखकर तरबूज की बिक्री करने वाले फेरी लगाकर बेच रहे हैं। सस्ता होने के कारण इसकी खरीदारी खूब हो रही है। दस रुपये किग्रा तक तरबूज बिक रहा है। जबकि 20 से 25 रुपये किग्रा तक खरबूज भी मिल रहा है। नीबू की भी अच्छी मांग बनी हुई है। इसके दाम 15 दिन पहले 160 रुपये किलो तक पहुंच गए थे लेकिन, अब 60 से 80 रुपये किग्रा तक नीबू बिक रहा है।
यह भी पढ़ें :-
Fake telephone exchange case : मुरादाबाद में डीओटी को रोजाना हो रहा था सात लाख रुपये का नुकसान
बेटे की शिकायत पर गुस्से से आग बबूला हुआ पति, चाकू से काटी पत्नी की नाक, जानिए आगे क्या हुआ