Moradabad Weather : आने वाले दो से तीन दिन में हो सकती है बारिश, तापमान में गिरावट
मौसम में बदलाव लगातार जारी है। वसंत आने के बाद से मौसम में गरमाहट बढ़ने लगी है। मौसम में बदलाव दिखाई देगा। हवाओं का रुख बदला है। इससे दो से तीन में दिन में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है।
मुरादाबाद, जेएनएन। मौसम में बदलाव लगातार जारी है। वसंत आने के बाद से मौसम में गरमाहट बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों से ऊपर चढ़ रहा न्यूनतम तापमान मंगलवार को थम गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही आने वाले दो से तीन दिन में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
मंगलवार को चटक धूप खिली थी फिर भी हवा में ठंडक रही। शनिवार और रविवार को कोहरा होने के कारण रात में ठंडक बढ़ गई थी। सोमवार को मौसम फिर से साफ रहा और तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। मंगलवार को हवा चलने के कारण कुछ ठंडक बढ़ गई और तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव दिखाई देगा। हवाओं का रुख बदला है। इससे दो से तीन में दिन में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना बन रही है। हालांकि, बारिश विक्षोभ आदि के कारण नहीं है। यह केवल हवाओं का रुख बदलने के कारण है। इसके बाद माैसम में गरमाहट बढ़ेगी मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतमम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें