Moradabad Weather : तीन दिन तक खराब रह सकता है मौसम, हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल
बारिश की संभावनाएं आने वाले दिनों में बढ़ गईं हैं। तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। अचानक बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। इन दिनों गेहूं की कटाई होने के कारण बारिश हुई तो किसानों को नुकसान हो सकता है।
मुरादाबाद, जेएनएन। मंगलवार की शाम को मौसम ने अचानक मिजाज बदल दिया। शाम चार बजे के बाद बादल छा गए। जिससे बारिश की संभावनाएं आने वाले दिनों में बढ़ गईं हैं। तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। अचानक बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। इन दिनों गेहूं की कटाई होने के कारण बारिश हुई तो किसानों को नुकसान हो सकता है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है। तीन दिनों तक मौसम खराब होने की सम्भावना जताई जा रही है। बादल छाने से हवा भी तेज हो गई। शाम को ठंडी हवा चलने से बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली। प्री मानसून से किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान है। दोपहर तीन बजे तक धूप थी लेकिन, इसके बाद कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जून में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में नम हवाओं के चलने से बारिश के आसार बढ़ने लगे हैं। नगर निगम ने भी मानसून से पहले नाला सफाई अभियान में तेजी कर दी है।
यह भी पढ़ें :-