Move to Jagran APP

Moradabad Weather : जून में अब तक 40 डिग्री से नीचे रहा तापमान, 22 जून तक आ सकता है मानसून

जून के महीने धूप छांव का खेल चलता रहा। कभी गर्मी तो कभी राहत। गुरुवार को सुबह चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर बाद बादल छाने से गर्मी से राहत मिली। मौसम की आंख मिचौनी देखिए कि मूंढापांडे में बूंदाबांदी हुई।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 01:12 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 01:12 PM (IST)
Moradabad Weather : जून में अब तक 40 डिग्री से नीचे रहा तापमान, 22 जून तक आ सकता है मानसून
37.8 डिग्री रहा तापमान, सुबह धूप और दोपहर को बादल छाए।

मुरादाबाद [तेजप्रकाश सैनी]। जून के महीने धूप छांव का खेल चलता रहा। कभी गर्मी तो कभी राहत। गुरुवार को सुबह चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर बाद बादल छाने से गर्मी से राहत मिली। मौसम की आंख मिचौनी देखिए कि मूंढापांडे में बूंदाबांदी हुई। लेकिन, शहर में नहीं हुई। दोपहर के बाद शहर में कभी धूप व कभी छांव होने से गर्मी से राहत मिली। धूप व छांव रहने के बावजूद गुरुवार को तापमान 37.8 डिग्री अधिकतम रहा। एक दिन पहले 36 डिग्री तापमान था। अगर जून के महीने की बात करें तो 32 से 39 डिग्री तक तापमान रहा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के महीने में पिछले वर्षों की अपेक्षा तापमान कम रहा। जिससे बीच-बीच में गर्मी ने परेशान जरूर किया लेकिन, राहत भी जल्दी मिलती रही। मई से जून तक बीच-बीच में कई बार बारिश होने से इसकी वजह बता रहे हैं। मानसून लखनऊ तक पहुंचने के बाद कमजोर जरूर पड़ा है लेकिन, पूर्वाेत्तर से ठंडी हवाओं का अहसास वायुमंडल में बना हुआ है। पंतनगर विश्वविद्यालय में कृषि एवं मौसम विभाग के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि ठंडी हवाएं व बादल छाए रहने से मौसम में नमी है। जिससे गुरुवार को दोपहर के बाद गर्मी से राहत रही। 20 से 22 जून तक मानसून आने की सम्भावनाएं जताई जा रही हैं।

बीते एक सप्ताह का तापमान

तिथि                    अधिकतम तापमान

17 जून                36.2 डिग्री

16 जून                 34.3 डिग्री

15 जून                 38 डिग्री

14 जून                 38.1 डिग्री

13 जून                 35 डिग्री

12 जून                 36.2 डिग्री

11 जून                 38.9 डिग्री

इन तिथियों में 40 व इससे अधिक रहा तापमान : जून के महीने में कई तिथियों ऐसी भी रहीं, जिनमें 40 डिग्री के पार तापमान पहुंचा। जिससे गर्मी से पसीने भी छूटे थे। गर्मी में घर से निकलना मुश्किल था तो वहीं घर के भीतर उमस से परेशानी हो रही थी। अब तापमान कुछ नीचे होने से पहले जैसी स्थिति नहीं है।

जून में इन तिथियों में सर्वाधिक तापमान

चार जून               40 डिग्री

सात जून             40 डिग्री

आठ जून             42 डिग्री

नौ जून                42 डिग्री

दस जून               40 डिग्री

प्रदूषण का काला धब्बा भी हटा :   शहर में प्रदूषण से भी राहत बनी हुई है। जून के महीने में रेड जोन में शहर नहीं पहुंचा है। मई में भी प्रदूषण का स्तर एक्यूआइ के अनुसार कभी 200 से नीचे रहने से येलो जोन में रहा। 100 से नीचे जाने पर ग्रीन जोन में शहर की आबोहवा रही। गुरुवार को मुरादाबाद में प्रदूषण एक्यूआइ के अनुसार 61 रहा।

प्रदेश में प्रदूषण की स्थिति

हापुड़                    34

कानपुर                 46

लखनऊ                 49

मेरठ                    54

मुरादाबाद             61

बुलंदशहर             72

ग्रेटर नोएडा           80

मुजफ्फरनगर         81

नोएडा                   98

वाराणसी                104

गाजियाबाद             152

​​​​​यह भी पढ़ें :-

Indian Railways : रेलवे ने यात्र‍ियों को दी बड़ी राहत, जल्‍द चलने लगेंगी ये 42 ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

UP : शादी से 6 दिन पहले होने वाले दामाद ने पिता के अरमानों का किया कत्ल, सड़क पर मिली बेटी की लाश

Moradabad weather : मानसून पड़ा कमजोर, अब एक सप्ताह में आने की उम्मीद, हो सकती है हल्‍की बारिश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.