मुरादाबाद में अभी इस तारीख तक रहेगा घना कोहरा, सर्दी भी रहेगी बरकरार, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान
Moradabad Weather Update लगातार तीन दिन से मौसम के तेवर ठंडे रहे। कड़ाके की इस ठंड में गृहणियों से लेकर कामकाजी लोगों का जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को कोहरा सुबह देर तक छाए रहा और धूप भी पूरे दिन नहीं निकली।
मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather Update : लगातार तीन दिन से मौसम के तेवर ठंडे रहे। कड़ाके की इस ठंड में गृहणियों से लेकर कामकाजी लोगों का जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शुक्रवार को कोहरा सुबह देर तक छाए रहा और धूप भी पूरे दिन नहीं निकली। करीब तीन बजे सूरज के दर्शन हुए लेकिन, झलक दिखाकर फिर घर व बाहर अलाव पर बच्चे और बढ़े तापते नजर आ रहे हैं।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सात डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 जनवरी तक अभी कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 20 और 21 जनवरी को बारिश का अनुमान है। बारिश के बाद भी तीन से चार दिन ठंड रहेगा। इसके बाद मौसम सामान्य होने की सम्भावना है। मकर संक्रांति से सूरज उत्तरायण की ओर घूमने से मौसम में ठंड से राहत होने लगती है। लेकिन, इस बार मकर संक्रांति का दिन कड़ाके की ठंड के बीच लिपटा हुआ बीता।
पूरे दिन धूप नहीं निकलने से कपड़े नहीं सूखे। दिन में जगह-जगह अलाव जल रहे हैं। इन अलाव के सहारे लोगों का दिन कट रहा है। एक जगह अलाव जलता है तो आसपास के लोग इकट्ठा हो जाते हैं। इमली का कोयला, लकड़ी जलाकर अलाव जला रहे हैं। बिजली के रूम हीटर भी शरीर को गर्म रखने के लिए जलाए जा रहे हैं। बाजार में कड़ाके की सर्दी असर दिख रहा है। पहले की अपेक्षा आवाजाही कम है। सराफा, कपड़ा की दुकानों में पहले की अपेक्षा भीड़ कम है। इसकी वजह ठंड ही मानी जा रही है।