Move to Jagran APP

Moradabad Weather News : मानसून करीब आते ही गिरा पारा, लाेगाें काे मिली राहत, विशेषज्ञ बाेले- एक सप्ताह में आ जाएगा मानसून

Moradabad Weather News मानसून उप्र की ओर बढ़ रहा है। हवाएं इस बात का इशारा कर रही हैं। धूप निकलने के बाद भी गर्मी से राहत है। तापमान तीन दिन पहले बारिश होने से गिरकर 34 डिग्री पर आ गया था। सोमवार को 34 डिग्री तापमान रहा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 07:35 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 07:35 AM (IST)
Moradabad Weather News : मानसून करीब आते ही गिरा पारा, लाेगाें काे मिली राहत, विशेषज्ञ बाेले- एक सप्ताह में आ जाएगा मानसून
Moradabad Weather News : मानसून करीब आते ही गिरा पारा, लाेगाें काे मिली राहत

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather News : मानसून उप्र की ओर बढ़ रहा है। हवाएं इस बात का इशारा कर रही हैं। धूप निकलने के बाद भी गर्मी से राहत है। तापमान तीन दिन पहले बारिश होने से गिरकर 34 डिग्री पर आ गया था। सोमवार को 34 डिग्री तापमान रहा। गर्मी न होने से दोपहर में लोगों की आवाजाही खूब रही। मानसून की दस्तक से वायुमंडल में प्रदूषण कम हाे रहा है। मुरादाबाद समेत प्रदेश के सभी शहर ग्रीन जोन में आ गए हैं। दो महीने पहले छह अप्रैल को एक्यूआइ 317 होने के कारण रेड जोन में मुरादाबाद शहर था।

loksabha election banner

उसके बाद शहर रेड जोन में नहीं आया है। छह अप्रैल के बाद दस अप्रैल को 114 एक्यूआइ होने शहर रेड जोन से बाहर हो गया। मई में भी प्रदूषण वायुमंडल पर हावी नहीं हुआ। बारिश होने के कारण 20 मई से 22 मई तक हवाएं चलने से मौसम ठंडा होने के साथ प्रदूषण का धब्बा धुल गया। इसके बाद येलो जोन में शहर रहा लेकिन, 28, 29 व 30 मई को शहर ग्रीन जोन में आ गया। अब दस से 14 तक ग्रीन जोन में बना हुआ है।

शहर की आवोहवा सुधरने से लोग बाहर निकलने में राहत महसूस कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून तेजी से करीब आ रहा है। जिससे तापमान में गिरावट आई है। एक सप्ताह में मानसून शहर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

प्रदेश में प्रदूषण की स्थिति सुधरी

हापुड़ 24

कानपुर 40

लखनऊ 51

मेरठ 64

वाराणसी 69

मुजफ्फर नगर 80

मुरादाबाद 85

बुलंदशहर 95

नोएडा 106

गाजियाबाद 128


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.