Move to Jagran APP

Moradabad weather : आज हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी ग‍िरावट, गर्मी से म‍िलेगी राहत

आर्दता बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान दोपहर को 39 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम को छह बजे दो डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Mon, 09 Aug 2021 06:30 AM (IST)Updated: Mon, 09 Aug 2021 06:30 AM (IST)
Moradabad weather : आज हो सकती है बारिश, तापमान में आएगी ग‍िरावट, गर्मी से म‍िलेगी राहत
रविवार को 39 डिग्री तक पहुंच गया अधिकतम तापमान।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रविवार को आर्दता बढ़ने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान दोपहर को 39 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। शाम को छह बजे दो डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत म‍िल सकती है। 

loksabha election banner

सुबह से ही तेज धूप थी। दूर तक बादल नहीं छाए रहने से बारिश की उम्मीद धूमिल हो गई। दोपहर को 12 बजे चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही बहुत कम नजर आई। कालोनियों में तो दूर तक सन्नाटा पसरा रहा। आर्दता बढ़ने से घरों में गर्मी से रुकना मुश्किल हो गया। शाम छह बजे के बाद तापमान में दो डिग्री की ग‍िरावट आई लेकिन, गर्मी से राहत नहीं म‍िली। जरूरी काम से लोग घरों से निकले। महिलाएं फुल आस्तीन में घर से बाहर निकलीं। धूप से आंखों को बचाने के लिए काला चश्मा पहनकर भी लोग बाहर जाते नजर आए। कई बार से एक क्षेत्र में बारिश हो रही है और दूसरी ओर सूखा रहता है। बिजली की आंख मिचौनी से भी दिक्कत बढ़ी। दोपहर को एक घंटा बिजली गुल होने से लोगों को मुश्किलें हुईं।

आगामी द‍िनों के तापमान पर एक नजर 

त‍िथ‍ि               न्‍यूनतम तापमान                 अधिकतम तापमान 

09-अगस्‍त          27.0                                  35.0 

10-अगस्‍त         28.0                                   35.0 

11-अगस्‍त          27.0                                  34.0 

12-अगस्‍त          27.0                                  34.0 

13-अगस्‍त          28.0                                  34.0 

14-अगस्‍त           28.0                                 35.0 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.