Moradabad Weather : दो से तीन दिन में हो सकती है बारिश, अभी और बढ़ेगी ठंड
Moradabad Weather शाम को ठंड बढ़ने से घरों में दुबके। इन दिनाें फुल स्वेटर में नजर आ रहे बच्चे युवा और बुर्जुग दिसंबर में और बढ़ेगी ठंड। ठंड बढ़ने से गर्म वस्तुओं व खानपान के व्यंजनों की बिक्री बढ़ गई है। गजक की बिक्री इन दिनों सर्वाधिक हो रही है।
मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Weather। बारिश के अगले दिन रविवार को धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। इससे दिन के तापमान में गिरावट थी। दिन में धूप से राहत मिली मगर सूरज ढलते ही शाम को ठिठुरन बढ़ गई। मौसम में गलन होने से हाथ-पैर सुन्न हो गए। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन में प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान और नीचे आएगा। वहीं गेहूं उगाने वाले किसानों को इसका फायदा होगा, हालांकि देरी से गेहूं की बुवाई करने वालों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आ रहा है। तापमान गिरने से लोग शाम को घरों में दुबक गए। दिन व रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर रहा, जो सेहत के लिए नुकसानदाय है। इस कारण घर का तापमान बनाए रखने के लए घरों में अलाव रूम हीटर, कोयला व लकड़ी के अलाव जलाने को मजबूर हुए।
गजक की खरीदारी में इजाफा
ठंड बढ़ने से गर्म वस्तुओं व खानपान के व्यंजनों की बिक्री बढ़ गई है। गजक की बिक्री इन दिनों सर्वाधिक हो रही है। तिल व गुड़ से बनी गजक ज्यादा पसंद की जा रही है। फुटपाथ पर भी गजक के फड़ सज गए हैं। इसमें तिल के लड्डू की बिक्री सर्वाधिक हो रही है। मिष्ठान की दुकानों पर भी तिल के लड्डू विशेष रूप से बिक रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता के तिल क लड्डू 400 रुपये प्रति किग्रा बिक रहे हैं। घर में ठंड से दूर करने के व्यंजन ज्यादा इन दिनों बन रहे हैं। बथुए व मैथी के पराठे, अंडा व चिकन व मटन की बिक्री भी बढ़ी है।
दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई लेकिन, शाम को तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दिसबंर के महीने में अब ठंड और बढ़ेगी। निसार अहमद अंसारी, प्रभारी, जिला मौसम विज्ञान केंद्र