Move to Jagran APP

Moradabad weather : ज‍िले में झमाझम बारिश ने द‍िलाई गर्मी से राहत, कई जगहों पर जलभराव

मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की सुबह मंडल के मुरादाबाद रामपुर समेत कई जगहों पर बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत म‍िल गई लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दुश्‍वार‍ियों का सामना करना पड़ा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 10:48 AM (IST)
Moradabad weather : ज‍िले में झमाझम बारिश ने द‍िलाई गर्मी से राहत, कई जगहों पर जलभराव
मौसम व‍िभाग ने जल्‍द मानसून के आने का अनुमान लगाया था।

मुरादाबाद, जेएनएन। मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार की सुबह मंडल के मुरादाबाद, रामपुर समेत कई जगहों पर बारिश हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत म‍िल गई लेकिन कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को दुश्‍वार‍ियों का सामना करना पड़ा। सुबह ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिलाई। कई दिनों से गर्मी के चरम पर थी। गुरुवार को भी हल्‍की बारिश हुई थी। सुबह नौ बजे हलके छींटे पड़े लेकिन, पूरे दिन घमा छांव बनी रहने से गर्मी से राहत मिली। मौसम व‍िभाग ने जल्‍द मानसून के आने का अनुमान लगाया था। 

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून की शुरुआत हो गई है। जिससे बारिश होने के आसार आगामी द‍िनों में भी बने रहेंगे। 20 मई से अब तक करीब 104 मिमी वर्षा हो चुकी है। कई दिनों से चिलचिलाती धूप से रुकना मुश्किल था। धूप से स्किन झुलसने के डर से महिलाएं फुल आस्तीन के कपड़े पहनकर बाहर निकल रही थीं। वहीं पुरुष गमछा पहनकर निकले। गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को काफी राहत म‍िली। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी द‍िनों में भी गरज के साथ बारिश की उम्मीद जताई है। हवाएं 15 किमी प्रति घंटा चली। अभी आने वाले तीन से चार दिन बादल छाने के बाद बारिश हो सकती है। एक सप्ताह पहले तेज बारिश व आंधी से शहर में करीब सौ से अधिक पेड़ गिर गए थे लेकिन, अबकी बार आंधी की आशंका नहीं है। 

यह भी पढ़ें :-

World Day Against Child Labour 2021 : बाल श्रमिकों का भविष्य संवारेगी नया सवेरा योजना, शहर के 46 वार्डों का सर्वे

Moradabad coronavirus news : चार लोगों में काेरोना संक्रमण की पुष्टि, दो लोगों में म‍िला ब्लैक फंगस

Moradabad Panchayat By Election 2021 : जनपद के छह ब्लाकों में मतदान शुरू, 14 को होगी मतगणना

Black Fungus : मुरादाबाद में ब्लैक फंगस से टीटीई की मौत, इस बीमारी से ज‍िले में हुई पहली मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.