Move to Jagran APP

Moradabad Weather : रात में हुई बारिश से आधे शहर की ब‍िजली गुल, कई जगहों पर जलभराव, कल भी बरसात की संभावना

प‍िछले कुछ द‍िनों से रुक-रुककर अच्‍छी बारिश हो रही है। शन‍िवार की रात तीन बजे से जोरदार बारिश हुई। इससे पुराने शहर में जलभराव हो गया। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। दौलतबाग बिजलीघर यार्ड में पानी भरने से आधे शहर की बत्ती रव‍िवार की सुबह तक गुल रही।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 09:50 AM (IST)Updated: Sun, 01 Aug 2021 09:50 AM (IST)
Moradabad Weather  : रात में हुई बारिश से आधे शहर की ब‍िजली गुल, कई जगहों पर जलभराव, कल भी बरसात की संभावना
चार अगस्‍त तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। हल्‍के बादल भी छाए रह सकते हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ज‍िले में प‍िछले कुछ द‍िनों से रुक-रुककर अच्‍छी बारिश हो रही है। शन‍िवार की रात तीन बजे से जोरदार बारिश हुई। इससे पुराने शहर में जलभराव हो गया। आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए। दौलतबाग बिजलीघर यार्ड में पानी भरने से आधे शहर की बत्ती रव‍िवार की सुबह तक गुल रही। घरों में इनवर्टर की चार्जिंग भी खत्म हो गई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं मौसम व‍िभाग के अनुसार चार अगस्‍त तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। हल्‍के बादल भी छाए रह सकते हैं।

loksabha election banner

गर्मी से लोग परेशान : सम्‍भल में बारिश के बाद सूर्य देव के तेवर सख्त हो गए और आसमान से आग बरसाने लगे। दिन निकलते ही चिलचिलाती धूप के साथ मौसम का पारा चढ़ने से लोग गर्मी की तप‍िश से लोग बेहाल रहें। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए लोग घरों से निकलने में कतराते रहे, जिस कारण दोपहर के समय सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा था। कई दिनों से सुबह के समय बारिश हो रही है और आसमान में बादल छाए रहते हैं।

तापमान पर एक नजर 

त‍िथ‍ि                  न्‍यूनतम तापमान                    अधिकतम तापमान  

एक अगस्‍त-            26.0                                    33.0 

दो अगस्‍त-              25.0                                    32.0 

तीन अगस्‍त-            26.0                                    33.0 

चार अगस्‍त-             26.0                                    33.0 

पांच अगस्‍त -             27.0                                   34.0


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.