Move to Jagran APP

Moradabad weather : ज‍िले में आज और कल बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल, उमस से म‍िलेगी राहत

Moradabad weather मौसम व‍िभाग के अनुसार आज और कल भी बारिश की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में मामूली रूप से ग‍िरावट आ सकती है। 14 अगस्‍त तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 10 Aug 2021 01:24 PM (IST)Updated: Tue, 10 Aug 2021 01:24 PM (IST)
Moradabad weather : ज‍िले में आज और कल बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल, उमस से म‍िलेगी राहत
आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। इन द‍िनों बारिश से लोगों को गर्मी से राहत म‍िली हुई है। सोमवार को सुबह से शाम तक बार‍िश हुई। इससे तापमान में ग‍िरावट के साथ लोगों को उमस से भी राहत म‍िली। मौसम व‍िभाग के अनुसार आज और कल भी बारिश की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान में मामूली रूप से ग‍िरावट आ सकती है। 

loksabha election banner

सुबह से शाम तक बारिश में पाश कालोनियां जलमग्न  :  सोमवार को सुबह से शाम तक हुई बारिश से पाश कालोनी के साथ ही प्रमुख बाजार में भी पानी भर गया। इस दौरान लोगों को  परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर बारिश की वजह से लोगों को दुश्वारी हुई। बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। इस बार पॉश कालोनी रामगंगा विहार ए ब्लाक, रंगोली आफिसर्स कालोनी, आशियाना कालोनी, दीनदयाल नगर में भी पानी भर गया। इसके साथ ही बैंक कालोनी, बुधबाजार, जेल के पीछे सम्राट अशोक नगर में जलभराव हो गया। इन क्षेत्रों से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। कई लोगों के वाहनों में पानी घुस गया। गली-मुहल्लों की दुकानें बारिश की वजह से नहीं खुल पाई। अशोक निहानी, निखिल शर्मा, डीके गुप्ता ने बताया कि कालोनियों में पानी भरने की बात समझ में नहीं आ रही है। नगर निगम में कई बार शिकायत कर चुके हैं। नालियों का पानी ओवरफ्लो होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

पीतलनगरी के लोग परेशान : बारिश होने की वजह से पीतल नगरी में भी जगह-जगह गंदगी हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। पीतल नगरी के रहने वाले उमेश कश्यप ने बताया कि बारिश होने पर सड़क पर गंदगी की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

16 साल से फरार बदमाश ने की तीन शादी, पैदा हुए 14 बच्‍चे, देश में बढ़ा रहा था रोहिंग्याओं का कुनबा, ब‍िहार में पकड़ा गया

शर्मनाक : पैसे के ल‍िए अपनी पत्‍नी को कर द‍िया दोस्‍तों के हवाले, एक साल पहले ही क‍िया था प्रेम‍ व‍िवाह

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में बैठे आठ सॉल्वर मुरादाबाद से गिरफ्तार, पकड़े गए सॉल्वरों में से चार बिहार के रहने वाले

मुरादाबाद के टीएमयू की डाॅ. प्रेरणा गुप्ता बनीं मिसेज इंडिया, अभिनेत्री महिमा चौधरी के सवाल का द‍िया सटीक जवाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.