Move to Jagran APP

Moradabad Today Horoscope : छात्र-छात्राओं के ल‍िए आज का द‍िन है उत्‍तम, व्यापारियों को होंगे कई लाभ, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

सिंह-आज के दिन आप तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 06 Mar 2021 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 08:09 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : छात्र-छात्राओं के ल‍िए आज का द‍िन है उत्‍तम, व्यापारियों को होंगे कई लाभ, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मिथुन-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 06 March 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। इससे उत्तर भारत में ठंड में अत्यधिक कमी आएगी। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन धूप में बहुत तेजी रहेगी। जन मानस मे जुकाम-बुखार बढ़ेगा। कोरोना संक्रमण में भी वृद्धि होगी। ज्वलनशील पदार्थों के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

loksabha election banner

मेष-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए और कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

वृष-आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

मिथुन-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी अपने खेल में श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

कर्क-आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के ल‍िए सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार में उन्नति करेंगे। पड़ोसी से मधुर संबंध रखेंं, अपनी वाणी पर न‍ियंतण रखें।

सिंह-आज के दिन आप तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता-पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कन्या-आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

तुला-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक-आज आपके लिए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

धनु-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

मकर-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

कुम्भ-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंंगे।

मीन-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

पंचांग

06 मार्च 2021 दिन शनिवार

फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-06:44

सूर्यास्त-18:09

नक्षत्र-ज्येष्ठा

योग-वज्र

करण-बालव

चन्द्रमा राशि-वृश्चिक

अग्निवास-पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-शतभिषा

अयन-उत्तरायण

गोल-दक्षिण

ऋतु-वसन्त ऋतु

राहू काल- 09:37 से 11:05 पूर्वाहन तक

दिगसूल-पूर्व दिशा

अभिजीत मुहूर्त-12:09 से 12:57 अपराहन तक

प्रशस्त योग-21:38 से 30:40 घटी पल तक

राजप्रदयोग-18:11 से 30:40 घटी पल

सिद्धि योग -18:11 से 30:40 घटी पल 

यह भी पढ़ें :-

अनोखी शादी : चार युवकों संग घर से भागी थी युवती, पकड़ी गई तो पंचायत ने पर्ची निकलवा करा दी शादी

Moradabad Today Horoscope : छात्र-छात्राओं के ल‍िए आज का द‍िन है उत्‍तम, व्यापारियों को होंगे कई लाभ, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में जिला पंचायत के सभी वार्डों की मतदाता सूचियां तैयार, अंत‍िम प्रकाशन 15 को 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.