Move to Jagran APP

Moradabad Today Horoscope : धनु राश‍ि के लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में म‍िलेगी निराशा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

मकर-आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 08:19 AM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 08:19 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : धनु राश‍ि के लोगों को प्रत्येक क्षेत्र में म‍िलेगी निराशा, बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
वृष-आज अविवाहित लोगों के पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 02 April 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। यह मंगल की राशि है। इससे उत्तर भारत में ठंड नहीं होगी, धूप में अत्यधिक तेजी रहेगी। हवा चलती रहेगी, कोरोना संक्रमण में वृद्धि होगी, भवन निर्माण समाग्री के बाजार भाव में तेजी रहेगी। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

prime article banner

मेष-आज आप थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। आप अपनी भाषा में संतुलन रखें अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृष-आज अविवाहित लोगों के पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए साझेदार या व्यापारी वर्ग को प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

मिथुन-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक सम्भव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

कर्क-आज विद्यार्थी वर्ग अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

सिंह-आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आज के दिन आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

कन्या-आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

तुला-आज आपके ल‍िए कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

वृश्चिक-आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद करके घर पर ही रहेंगे। आपकी दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु-आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है।

मकर-आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। आप उनका स्वागत करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

कुम्भ-आज आपके ल‍िए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मीन-आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

पंचांग

02 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार

चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि-पंचमी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-06:38

सूर्यास्त-18:15

नक्षत्र-अनुराधा

योग-सिद्धि

करण-तैतिल

चन्द्रमा राशि-वृश्चिक

अग्निवास-पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-रेवती

अयन-उत्तरायण

गोल-दक्षिण

ऋतु-वसन्त ऋतु

राहू काल-10:51 से 12:25 अपराहन तक

दिगशूल-पश्चिम दिशा

अभिजीत मुहूर्त-12:01 से 12:49 अपराहन तक

सिद्धि योग-08:16 से 29:59 घटी पल तक

यह भी पढ़ें :-

कांग्रेस के स्टार प्रचारक आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- बंगाल में कांग्रेस का लेफ्ट से गठबंधन बेमेल, चक्रव्यूह में फंसी ममता का दें साथ

मुरादाबाद के नवाबपुरा में कोरोना का नाम सुनते ही सहम जाते हैं लोग, एक ही पर‍िवार के तीन लोगों की हुई थी मौत

सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब 12 अप्रैल को तय होंगे आरोप

मुरादाबाद के कांठ बवाल मामले में अब 12 को होगी सुनवाई, यहां पढ़ें क्‍या है पूरा मामला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.