Move to Jagran APP

Moradabad Today Horoscope : आत्मविश्वास में आएगी कमी, आय से अधिक होगा खर्च, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

आज के राश‍िफल के अनुसार तुला राश‍ि के लोग बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 16 Apr 2021 07:43 AM (IST)Updated: Fri, 16 Apr 2021 07:43 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : आत्मविश्वास में आएगी कमी, आय से अधिक होगा खर्च, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
तुला-आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 16 April 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा है। यह शुक्र ग्रह की राशि है। इससे उत्तर भारत में गर्मी अधिक होगी। धूप में अत्यधिक तेजी होगी, मौसम धुंधला रहेगा। कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे। नवरात्र का चतुर्थ दिन है, मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना करें। फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

loksabha election banner

मेष-आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

वृष-आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मिथुन-आज आपको उत्साहवर्धन क‍िए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय, आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लंबी यात्रा पर जाएंगे। इसका परिणाम आशाजनक नहीं होगा।

कर्क-आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। फिक्स्ड डिपोजिट या म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा।

सिंह-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे और रूमानी भी होंगे। जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

कन्या-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप प्रसन्नचित्त रहेंगे।

तुला-आज आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी पर निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक-आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नए प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

धनु-आज संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

मकर-आज का दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नये उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

कुम्भ-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मीन-आज आपको कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नये व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

पंचांग

16 अप्रैल  2021 दिन शुक्रवार

 चैत्र शुक्ल पक्ष

 तिथि - चतुर्थी

 व्रत -नवरात्र 

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:20

सूर्यास्त -18:30

नक्षत्र -रोहिणी

योग - सौभाग्य

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि -वृष

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-अश्विनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

ऋतु-वसन् ऋतु

राहू काल - 10:45 से 12:21 अपराहन तक

दिगशूल - पश्चिम दिशा 

अभिजीत मुहूर्त -11:57 से 12:45 अपराहन तक

अमृत योग -05:55 से 18:06 घटी पल

यह भी पढ़ें :-

मह‍िला से बोला युवक, तीन द‍िन के ल‍िए अपनी बेटी को मेरे पास छोड़ दो, तुम्‍हारा काम हो जाएगा

मुरादाबाद की युवती ने पुलिस को भेजा वीडियो, कहा-मैं बाल‍िग हूं, मैंने प्रेमी के साथ शादी कर ली है

अंध‍व‍िश्‍वाश : मुरादाबाद में पत्‍नी की बीमारी से परेशान युवक ने बुला ल‍िया तांत्रिक, घर में भूतों का साया है, सुनकर दे द‍िए 21 हजार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.