Move to Jagran APP

Moradabad Today Horoscope : प्रेम संबंधों में आएगा सुधार, रद होगी लंबी यात्रा, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे

मिथुन -आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 08:41 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 08:41 AM (IST)
Moradabad Today Horoscope : प्रेम संबंधों में आएगा सुधार, रद होगी लंबी यात्रा, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे
मेष-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 08 April 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं। यह शनि की द्वितीय राशि है। इससे उत्तर भारत में ठंड नहीं होगी। जनमानस मे गर्मी का महौल रहेगा। धूप में तेजी रहेगी। सुबह से ही आकाश मंडल में कुछ जगहों पर बादल द‍िखाई देंगे। दोपहर में हवा भी चलेगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों में वृद्धि होने की संभावना है। शेयर बाजार सामान्य रहेगा, लोहे एवं मेटल की बनी वस्तुओं के बाजार भाव में मंदी आने की संभावना है। कुछ राशियों को लाभ कुछ को हानि एवं नुकसान होने का अनुमान है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

loksabha election banner

मेष-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा

वृष - आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग होगा

मिथुन -आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कर्क-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

सिंह -आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें।

कन्या-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे।

तुला -आज का दिन विद्यार्थि वर्ग को विद्या सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करें

वृश्चिक-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

धनु- आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थीजन अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

मकर -आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कुम्भ -आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

मीन - आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

पंचांग

08 अप्रैल 2021 दिन गुरुवार

चैत्र कृष्ण पक्ष

तिथि-द्धादशी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-06:25

सूर्यास्त-18:25

नक्षत्र शतभिषा

योग-शुभ

करण-कौलव

चन्द्रमा राशि-कुम्भ

अग्निवास-पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-रेवती

अयन-उत्तरायण

गोल-दक्षिण

ऋतु-वसन्त ऋतु

राहू काल-13:58 से 15:33 अपराहन तक

दिगशूल-दक्षिण दिशा

पूर्ण पंचक

अभिजीत मुहूर्त -11:59 से 12:47 अपराहन तक

अमृतयोग -27:16 से 30:02 घटी पल

यह भी पढ़ें :-

Panchayat Election 2021 : ज‍िले में पांच मई तक बढ़ाई गई धारा 144, कार्यक्रमों के आयोजन के ल‍िए लेनी होगी अनुमत‍ि

मुरादाबाद के मझोला में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्‍या, मुकदमा दर्ज, आरोप‍ितों की तलाश में पुलिस

मुरादाबाद के ड‍िलारी में बड़ी लापरवाही, झोलाछाप के इलाज से जच्चा-बच्चा की मौत

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में निजी डॉक्टर समेत 27 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्‍या

UP Panchayat Chunav 2021 : लडडू और रसगुल्लेे के बाद अब मतदाताओं को परोसी जा रही इमरती, सम्भल में पुलिस ने 20 किलो इमरती जब्त करके दावेदार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.