Move to Jagran APP

मुरादाबाद नगर निगम में आए एक समान रेट के टेंडर का खेल खत्म, अधिकाारियों ने 125 टेंडर किए निरस्त

Moradabad Rate to Rate Tender Case निर्माण कार्यों के 205 में 105 टेंडर नगर निगम ने निरस्त कर दिए हैं। दैनिक जागरण ने ठेकेदारों के एक काम का एक समान दामों पर टेंडर डालने पर घमासान शीर्षक से एक सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 09:10 AM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 09:10 AM (IST)
मुरादाबाद नगर निगम में आए एक समान रेट के टेंडर का खेल खत्म, अधिकाारियों ने 125 टेंडर किए निरस्त
एक सितंबर को दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर का नगर आयुक्त ने लिया संज्ञान।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Rate to Rate Tender Case : निर्माण कार्यों के 205 में 105 टेंडर नगर निगम ने निरस्त कर दिए हैं। दैनिक जागरण ने ठेकेदारों के एक काम का एक समान दामों पर टेंडर डालने पर घमासान शीर्षक से एक सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेकर नगर आयुक्त संजय चौहान ने 0.25 से दो फीसद तक आए टेंडरों को निरस्त कर दिया है। मामूली ब्लो से नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा था।

loksabha election banner

पहले 30 फीसद तक ब्लो जाने से शासन से आवंटित धनराशि की बचत होती थी, जिससे और अतिरिक्त काम हो कराए जाते रहे हैं। अब लगभग रेट टू रेट टेंडर आए तो इससे दूसरे काम नहीं हो सकते थे। ठेकेदारों ने मिलीभगत करके मामूली ब्लो पर टेंडर डाले थे, जिसके बाद में पूल होने की सम्भावना थी। इसमें कोई एक ठेकेदार सभी टेंडर खरीदने का पत्र विभाग को देता और बाद में समान दामों पर टेंडर डालने वाले ठेकेदार आपस में बांट लेते।

करीब सौ से ज्यादा ठेकेदारों ने एक समान दाम पर टेंडर डाले थे। निरस्त किए गए टेंडरों को दोबारा डाला गया है। अब यह टेंडर 14 सितंबर को खुलेंगे। दोबारा टेंडर डालने से ठेकेदारी करने वाले पार्षद व अन्य ठेकेदारों की मिलीभगत धरी रह गई। जिन ठेकेदारों ने 30 फीसद ब्लो तक टेंडर डाले थे, उनको स्वीकृत कर लिया गया है। मुरादाबाद नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि एक समान दाम पर 125 टेंडर डाले थे, इन सभी को निरस्त करके दोबारा निकाले गए हैं। 14 सितंबर को यह टेंडर खुलेंगे। 

डीआरएम ने हरदुआगंज तक किया निरीक्षण : मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने मुरादाबाद चन्दौसी होते हुए हरदुआगंज तक निरीक्षण किया। स्टेशन यार्ड व यात्री सुविधा के बारे में जानकारी की। डीआरएम ने पद ग्रहण करने के बाद लगातार मंडल के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं और वहां से बारे में जानकारी कर रहे हैं। मंगलवार को सुबह मुरादाबाद से चन्दौसी तक और चन्दौसी से हरदुआगंज तक निरीक्षण किया। इस दौरान रेल लाइन की स्थिति और विद्युतीकरण के चल रहे काम का निरीक्षण किया। सभी स्टेशनों के यार्ड का के सिस्टम को देखा। शाम को टीम के साथ वापस लौट आए। बुधवार को मुरादाबाद से गाजियाबाद तक डीआरएम का निरीक्षण करने प्रस्तावित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.