मुरादाबाद एसपी सिटी का फालोवर सड़क हादसे में घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Accident in Moradabad Civil Lines एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का फालोवर देवेंद्र सिंह नेगी रात सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल फालोवर की तहरीर पर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मुरादाबाद। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का फालोवर देवेंद्र सिंह नेगी रात सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल फालोवर की तहरीर पर अज्ञात वाहन व उसके चालक के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी के मुताबिक फालोवर ने तहरीर देकर बताया कि वह एसपी सिटी आवास से स्कूटी पर सवार होकर पुलिस लाइन रवाना हुआ। चंद कदम दूर वह कांठ रोड पर पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। वाहन समेत चालक फरार हो गया। घायल फालोवर का प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपित वाहन व उसके चालक की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें :-
सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब 12 अप्रैल को तय होंगे आरोप