मिल्खा सिंह के निधन से मुरादाबाद के खिलाड़ी भी स्तब्ध, कहा-खेल जगत का सितारा टूट गया
अंतरराष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी के निधन से खेल प्रेमी भी स्तब्ध रह गए। उन्होंने दुनिया में पैसा नहीं बल्कि जो नाम कमाया है उसके लिए वह मरकर भी जिंदा रहेंगे। यही सोचकर खिलाड़ियों में उनके निधन के बाद चर्चा रही।
मुरादाबाद, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय एथलीट खिलाड़ी के निधन से खेल प्रेमी भी स्तब्ध रह गए। उन्होंने दुनिया में पैसा नहीं बल्कि जो नाम कमाया है उसके लिए वह मरकर भी जिंदा रहेंगे। यही सोचकर खिलाड़ियों में उनके निधन के बाद चर्चा रही। खिलाड़ी उनके ऊपर बनी फिल्म को भी याद करना भी नहीं भूले। खिलाड़ियों के लिए वह प्रेरणास्रोत थे। एथलीट के खिलाड़ी ही नहीं दूसरे खेलों के खिलाड़ी भी मिल्खा सिंह के खेल की उपलब्धियाें को जानकर खेलों में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं।
शहर के कई खिलाड़ी व कोच ने उनके निधन पर शोक जताया। किसी ने फेसबुक पर उनके निधन की बात लिखकर शोक जताया तो किसी ने अपनी डीपी पर मिल्खा सिंह की फोटो लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी।
एथलीट ही नहीं मिल्खा सिंह सभी खेलों के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत थे और रहेंगे। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि धावक मिल्खा सिंह पर फिल्म बनी। उनके निधन की खबर देखकर मैं स्तब्ध हूं।
एसके क्षेत्री, कोच
खिलाड़ियों में जुनून धावक मिल्खा सिंह जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धियों से आता है। दुनिया में जो उन्होंने अपनी एथलीट प्रतिभा से नाम कमाया था, ऐसे धावक खिलाड़ी के निधन से दुखी हूं।
निशा, कोच
खिलाड़ियों को उनकी फिल्म बहुत प्रेरित करती है। उनके जीवन पर बनाई गई फिल्म भाग मिल्खा भाग हमेशा याद रहेगी। यह डायलाग हर खिलाड़ी की जिदंगी में जोश भरेगा।
रवि कुमार, खिलाड़ी
खिलाड़ियों के लिए यह बहुत निराशाजनक खबर है। मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत का सितारा टूट गया। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके निधन से मायूस हूं।
कनिका चौधरी,खिलाड़ी
मिल्खा सिंह के ऊपर बनी फिल्म मुझे बहुत पसंद है। मैने कई बार यह फिल्म देखी है। उनके निधन पर विश्वास ही नहीं हो रहा कि वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।
शिवानी त्यागी, खिलाड़ी
मिल्खा सिंह ने जीवन में पैसा नहीं नाम कमाया। जिस खिलाड़ी के नाम पर फिल्म बनी हो उसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि उनमें कितनी प्रतिभा थी।
रश्मि, खिलाड़ी
यह भी पढ़ें :-
Fraud in UP Police : जीजा की जगह पुलिस की नौकरी करने वाला साला गिरफ्तार, दोनों आरोपितों को भेजा जेल
Fraud in UP Police : वर्दी पहनकर पीआरवी कर्मियों के प्रशिक्षण में भाग लेने पहुंचा था फर्जी सिपाही
Health Benefits Of Gular: गूलर नेत्र रोग, मधुमेह, डायरिया सहित कई बीमारियों में लाभकारी