Move to Jagran APP

Moradabad Panchayat Election 2021 : सपा विधायकों के परिवार की बहुओं में कड़ा मुकाबला

जिला पंचायत सदस्य के 39 पदों के लिए 635 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन वार्ड 23 का चुनाव शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। यहां से सपा के कुंदरकी विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान की पुत्रवधू सबा परवीन और बिलारी विधायक फहीम इरफान की भाभी शबनम जहां मैदान में हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 03:53 PM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 03:53 PM (IST)
Moradabad Panchayat Election 2021 : सपा विधायकों के परिवार की बहुओं में कड़ा मुकाबला
भाजपा की डाक्टर शैफाली सिंह. रामवीर सिंह की पत्नी की भी जीत का दावा।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिला पंचायत सदस्य के 39 पदों के लिए 635 प्रत्याशी मैदान में हैं। लेकिन, वार्ड 23 का चुनाव शुरुआत से ही सुर्खियों में रहा है। यहां से सपा के कुंदरकी विधायक हाजी मुहम्मद रिजवान की पुत्रवधू सबा परवीन और बिलारी विधायक फहीम इरफान की भाभी शबनम जहां चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही विधायकों ने अपने परिवार की बहुओं को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी थी। कोई रिश्तेदार ऐसा नहीं छोड़ा, जिसका वोटरों पर दवाब न पड़ा हो। इसलिए यहां मुकाबला बेहद कड़ा माना जा रहा है। इसके अलावा भी जिले में कई ऐसे वार्ड हैं, जिन्हें वीआइपी मानकर देखा जा रहा है।

prime article banner

विधायकों की इस चुनाव जंग में पार्टी किसी से साथ नहीं खड़ी हुई। पार्टी ने दोनों को अपने बूते पर चुनाव लड़ने लिए छोड़ दिया था। इसलिए दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी। कुंदरकी विधानसभा के इस वार्ड में गांव अधिक हैं, बिलारी के कम हैंं, इसलिए कुंदरकी विधायक को इस लड़ाई में मजबूत माना जा रहा है। हालांकि बिलारी विधायक भी खुद को चुनाव में कमतर आंकने को तैयार नहीं हैं। दोनों अभी तक तो अपनी-अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। दोनों विधायकों के चुनाव के दौरान बसपा प्रत्याशी भी खुद को कमजोर नहीं समझ रहे हैं। उनकी भी मतदाताओं में अच्छी पैंठ बताई जा रही है। इसके अलावा बसपा का कैडर वोट भी उन्हें मिलेगा। ऐसे में त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा रहा है। कुंदरकी के वार्ड से ही डाक्टर शैफाली सिंह भी मैदान में उतरी हैं, जिस वार्ड से वह चुनाव लड़ी हैं। वहां से पहले भी भाजपा नेता ही जीते थे। लेकिन, इस बार उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया। डाक्टर शैफाली सिंह के परिवार कुंदरकी क्षेत्र के फरीदपुर गांव में रहता है। उनके ससुर डाक्टर विजय सिंह चौहान की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है, वह खुद भी पार्टी से जुड़कर लोगों की सेवा कर रही हैं। इसलिए उन्हें मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। भाजपा नेता रामवीर सिंह की पत्नी संतोष देवी मूढांपांडे से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार हैं। कुंदरकी विधानसभा में रामवीर सिंह को भाजपा का कद्दावार नेता कहा जाता है। वोटरों पर उनकी पकड़ भी अच्छी है, इसलिए उनकी पत्नी को भी मजबूत प्रत्याशी माना जा रहा है। ठाकुरद्वारा के वार्ड एक पर भाजपा के कद्दावर नेताओं ने अपने करीबी को उतारा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिजाउल्ला चौधरी के परिवार से भी दो प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पूर्व विधायक रिजवान उल हक की पत्नी इस बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए उम्मीदवार हैं। उनके परिवार की भी इस चुनाव में प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मतदान के बाद अभी तक तक सभी जीतने का दावा कर रहे हैं। दो मई को ही उनकी जीत हार का फैसला होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.