Moradabad Panchayat Election 2021 : मुरादाबाद में भाजपा ने बागियों को छह साल के लिए पार्टी से निकाला
जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक-एक वार्ड से कई-कई लोगों ने भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। प्रदेशाध्यक्ष की सहमति पर पार्टी के नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके बाद भी कुछ लोग चुनाव लड़ रहे हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों की खैर नहीं। किसी को भी पार्टी लाइन से इतर चलने पर सजा मिल सकती है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 15 लोगों को पार्टी से छह साल से निकाल दिया है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक-एक वार्ड से कई-कई लोगों ने भाजपा के समर्थन से जिला पंचायत का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। प्रदेशाध्यक्ष की सहमति पर पार्टी के नेताओं ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की। इसके बाद भी कुछ लोग चुनाव लड़ रहे हैं। अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को कई बार समझा भी दिया गया। लेकिन, इसके बाद भी नहीं मान रहे थे। भाजपा अनुशासित पार्टी है। ऐसे में हमारे पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। इसलिए पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पंद्रह लोगों को छह साल से लिए निष्कासित कर दिया गया है।
रामचंद्र सिंह, निवासी ग्राम कालाझांडा वार्ड-04, ठाकुरद्वारा
विनोद कुमार, निवासी ग्राम उस्मानपुर इंद्रजीत सिंह, निवासी ग्राम उस्मानपुर वार्ड- 05 डिलारी
सुभाष सिंह, निवासी ग्राम जलालपुर वार्ड-06, डिलारी
राहुल कुमार, निवासी ग्राम बैरमपुर वार्ड -12, कांठ
हेमचंद्र निवासी ग्राम खानपुर वार्ड- 16, मुरादाबाद द्वितीय
नवनीत धारीवाल निवासी ग्राम मालीपुर वार्ड -18, कुंदरकी
भूरी निवासी ग्राम रामपुर मैगन माया देवी निवासी ग्राम मिलक बाहंपुर वार्ड-20, कुंदरकी
बल्ला देवी निवासी ग्राम टांडा अमरपुर वार्ड -24 बिलारी
जगत सिंह सैनी निवासी ग्राम देवापुर जगतपाल लोधी उर्फ गुड्डू निवासी पंडित नगला वार्ड-30 मूंढापांडे
चंद्र विजय निवासी ग्राम मूंढापांडे, छत्रपाल सैन निवासी ग्राम सिरसखेड़ा वार्ड -32 मूंढापांडे
मीना देवी निवासी बूजपुर मान वार्ड-34 मूंढापांडे