Move to Jagran APP

मुरादाबाद नगर निगम पर बढ़ा डेथ सर्टिफिकेट का दबाव, फार्माें की स्थिति जानकर रह जाएंगे हैरान

Moradabad Nagar Nigam News कोरोना से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दबाव नगर निगम पर बढ़ गया है। रोजानों 70 से 100 प्रमाण पत्र लोग ले जा रहे हैं और 50 से अधिक जमा भी हो रहे हैं। इसकी तुलना में मृत्यु प्रमाण बनकर जारी होने की गति धीमी है।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 01 May 2021 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 01 May 2021 04:42 PM (IST)
मुरादाबाद नगर निगम पर बढ़ा डेथ सर्टिफिकेट का दबाव, फार्माें की स्थिति जानकर रह जाएंगे हैरान
मुरादाबाद नगर निगम पर बढ़ा डेथ सर्टिफिकेट का दबाव

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Nagar Nigam News: कोरोना से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का दबाव नगर निगम पर बढ़ गया है। रोजानों 70 से 100 प्रमाण पत्र लोग ले जा रहे हैं और 50 से अधिक जमा भी हो रहे हैं। इसकी तुलना में मृत्यु प्रमाण बनकर जारी होने की गति धीमी है। कारण, मृत्यु प्रमाण पत्र बाबू भी कोरोना से संक्रमित व वेब साइट नहीं चलने से फार्म अपलोड करने में दिक्कतें बढ़ गई हैं।

loksabha election banner

इन तीन तरह की समस्याओं के चलते मृत्यु प्रमाण पत्र कम जारी हो रहे हैं। आम दिनों में मात्र 15 से 20 मृत्यु प्रमाण पत्र के लोग ले जाते थे और उसकी प्रक्रिया पूरी करके जमा करते थे। तब तीन से चार दिन में प्रमाण पत्र बन रहे थे लेकिन, इन दिनों त्रिस्तरीय समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने कर्मचारियों को और कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

जिस जगह प्रमाण पत्र बनाने का काम होता है, वह बहुत तंग है। जिससे भीड़ के कारण पैर रखने की भी जगह सामान्य दिनों में नहीं होती। अब तो और भी भीड़ बढ़ गई है। नगर निगम ने एकल विंडो सिस्टम बनाया है जो जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले कर्मचारियों को भी संक्रमित होने से बचाएगी लेकिन, अभी तक इसका शुभारंभ नहीं किया गया है।

मृत्यु प्रमाण पत्र के फार्म पहले से अधिक जारी हो रहे हैं लेकिन इस काम को देखने वाले बाबू अभी कोरोना से संक्रमित हैं। इस कारण काम प्रभावित है। कोशिश है कि लोगों को जल्दी प्रमाण पत्र बनाकर साइट पर अपलोड कर दिए जाएं। लोगों से अपील है कि नगर निगम में भीड़ लगाने से अच्छा है कि मृत्यु प्रमाण पत्र की वेबसाइट से स्वयं ही प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। डा.अजय वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.