Move to Jagran APP

मंडल में मुरादाबाद में सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रम‍ित, अन्‍य ज‍िलों की ये है स्थिति

Number of Corona Infections in Moradabad अब तक 11031 लोग हो चुके हैं अब तक संक्रमित 105 सक्रिय केस। 299528 के लिए जा चुके हैं कोरोना के नमूने। सभी जनपदों में मुरादाबाद में सबसे ज्यादा संक्रमित निकलने के बाद भी ठीक होने वालों की संख्या अधिक है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 02:57 PM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 02:57 PM (IST)
मंडल में मुरादाबाद में सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रम‍ित, अन्‍य ज‍िलों की ये है स्थिति
सबसे ज्यादा संक्रमित पर भी सुधार में मुरादाबाद अव्वल।

मुरादाबाद, जेएनएन। Corona patients data in Moradabad division। मंडल में सर्वाधिक कोरोना संक्रम‍ित होने के बाद भी मुरादाबाद चार जिलों में सुधार के मामले में नंबर वन पर है। मंडल के चारों जिलों के बराबर संक्रमित केस अकेले मुरादाबाद में ही हैं। अब तक यहां 11015 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 10,757 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

loksabha election banner

अमरोहा में 4376 लोग संक्रमित हुए, 3,757 लोग स्वस्थ, रामपुर में 5,311 संक्रमित हुए और 5,189 स्वस्थ, सम्भल में 3,020 लोग संक्रमित और 2926 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इन सभी जनपदों में मुरादाबाद में सबसे ज्यादा संक्रमित निकलने के बाद भी ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि जिले में भले ही संक्रमितों की संख्या अधिक रही लेकिन, ठीक भी बड़ी संख्या में हुए हैं।

जिले में आबादी के हिसाब से संक्रमितों की संख्या भी कम नहीं रही लेकिन, कोरोना को मात देने वालों की संख्या अधिक है। लोग जागरूक भी हुए हैं और संक्रमण से बचाव का पूरा तरीका अपना रहे हैं। डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

जिला,      संक्रमित,      स्वस्थ,       नमूने,

मुरादाबाद, 11015,      10757,      299528

अमरोहा,    4376,        3757,       211411,

रामपुर,      5311,        5189,      164608,

सम्भल,      3020,        2926,       258715, 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.