Move to Jagran APP

Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र स‍िंह की प्रतिष्ठा दांव पर, सपा प्रत्‍याशी ने बनाई बढ़त

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र स‍िंंह चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उनके पैतृक निवास महेंद्री सिकंदरपुर के वार्ड 12 से सपा प्रत्याशी नाजिम अली सैफी लीड बनाए हुुुए हैं। रालोद प्र्त्याशी दूसरे नंबर की लड़ाई में शामिल हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 01:27 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 01:27 PM (IST)
Moradabad Gram Panchayat Chunav Result 2021 : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र स‍िंह की प्रतिष्ठा दांव पर, सपा प्रत्‍याशी ने बनाई बढ़त
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायतीराज मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर।

मुरादाबाद, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र स‍िंंह चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। उनके पैतृक निवास महेंद्री सिकंदरपुर के वार्ड 12 से सपा प्रत्याशी नाजिम अली सैफी लीड बनाए हुुुए हैं। रालोद प्र्त्याशी दूसरे नंबर की लड़ाई में शामिल हैं। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सहमति से प्रत्याशी बनाई गई वार्ड 21 से डॉ. शैफाली सिंह को निर्दलीय कड़ी टक्कर दे रहा है।

loksabha election banner

कांठ से भाजपा विधायक राजेश सिंह चुन्नू के वार्ड से भी रालोद प्रत्याशी कड़ी चुनौती दे रहा है। कृषि  कानूनों के विरोध का असर मुरादाबाद में भी रहा। कांठ विधानसभा इलाके में जाट वोटरों की संख्या काफी है। यह इलाका भाजपा का गढ़ कहा जाता है। राष्ट्रीय लोकदल ने यहां अपने प्रत्याशी उतारकर भाजपा का सियासी गणित बिगाड़ने का काम किया। इसका कुछ वार्डों पर सपा और बसपा को फायदा मिल रहा है। भगतपुर टांडा क्षेत्र के पीपलसाना गांव के पूर्व विधायक रिजवान उल हक का परिवार सियासत में काफी सुर्खियों में रहा है। पूर्व विधायक की पत्नी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहीं हैं। इसलिए इस परिवार की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। सपा सांसद डाक्टर एसपी हसन के करीबी कई लोग चुनाव मैदान में हैं। उनके साथ सांसद की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी के समर्थक भी प्रधानी से लेकर जिला पंचायत सदस्य तक का चुनाव लड़े हैं। इसलिए वह भी हार-जीत पर नजर रखे हुए हैं। नतीजे आने के बाद ही सभी दलों के नेताओं की हाईकमान स्तर से समीक्षा होगी। समीक्षा में उनके सियासी कद को आंकने के बाद आगे के फैसले होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.