Move to Jagran APP

हरवेली बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण मुरादाबाद की रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, घरोंं में घुसा पानी

Water Level of Ramganga River Increased हरवेली बैराज से पानी छूटने के बाद रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी जल स बाढ़ के खतरे के चलते सभी को अलर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ के लिए इंतजाम कर लिए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 11:10 AM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 11:10 AM (IST)
हरवेली बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण मुरादाबाद की रामगंगा नदी का बढ़ा जलस्तर, घरोंं में घुसा पानी
बाढ़ चौकियों पर तैनात स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Water Level of Ramganga River Increased : हरवेली बैराज से पानी छूटने के बाद रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी जल स बाढ़ के खतरे के चलते सभी को अलर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ के लिए इंतजाम कर लिए हैं। बाढ़ चौकियों पर तैनात स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। जिला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों को आगाह किया जा रहा है। रामगंगा नदी के आसपास के रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।

loksabha election banner

अति संवेदनशील ग्रामों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात हैं। सभी से पैनी नजर रखने के लिए कह दिया है। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी हर घंटे के जलस्तर की जानकारी अफसरों को दे रहे हैं। रामगंगा किनारे बसे घरों के पड़ोस से होकर पानी गुजर रहा है। इससे लोगों में खौफ पैदा हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने बताया कि बाढ़ से बचाव के लिए तमाम इंतजाम कर दिए गए हैं। खाने-पीने की सभी व्यवस्था किए जाने को निविदाएं निकाल दी गई है। 

स्थल नदी खतरा बाढ़ जल स्तर पानी छोड़ा (क्यूसेक में)

कालागढ़ बांध रामगंगा नदी 385.300 388.200 नहीं

हरेवली बैराज रामगंगा नदी 230.250 229.900 435

लालपुर वीयर कोसी नदी 197.030 195.230 7238

रामगंगा नदी आज का जल स्तर

190.6 189.3

शुक्रवार का जलस्तर 188.88 मीटर गेज

शनिवार को जलस्तर 188.89 मीटर गेज

रविवार का जलस्तर 188.90 मीटर गेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.