सपा युवजन सभा के मुरादाबाद जिलाध्यक्ष ने कहा-किसानों का उत्पीड़न कर रही भाजपा सरकार
Moradabad SP Yuvjan Sabha जिले के अगवानपुर में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जुबैर असद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों की हितैषी है। भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हम इस लड़ाई में किसानों के साथ हैं।
मुरादाबाद। जिले के अगवानपुर में सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जुबैर असद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही किसानों की हितैषी है। भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। हम इस लड़ाई में किसानों के साथ हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों का भला किया है। सपा की सरकार में किसान ही नहीं हर आदमी खुशहाल रहता है। भाजपा सरकार में किसान परेशान हो गया है। सरकार किसानों की आवाज को दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में किसान इसका करार जवाब देंगे। कार्यक्रम का संचालन कांठ विधानसभा अध्यक्ष गजन चौधरी ने किया है। इस मौके पर असलम चौधरी, शौकीन अहमद, गजनफारुला, शफीक अहमद, राजा खान, अजीम, इरफान, शब्बू चौधरी,मोहिसन, कामिल मंसूरी आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें
Moradabad BSNL News : मित्रम मोबाइल कनेक्शन उपभोक्ताओं को अब मिलेगा ढाई गुना ज्यादा लाभ
Moradabad Weather : आने वाले दो से तीन दिन में हो सकती है बारिश, तापमान में गिरावट