Moradabad crime : सौतेली मां के चक्कर में पड़ गया पति, पत्नी से बनाई दूरी तो पुलिस तक पहुंचा मामला
विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी सौतेली मां से संबंध हैं। इसे लेकर विवाद होता रहता है। कई बार दोनों में समझौता हुआ लेकिन उसने समझौता भी तोड़ दिया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाए।
मुरादाबाद। थाना मुगलपुरा थाना क्षेत्र की एक युवती ने मंगलवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति के सौतेली मां से संबंध हैं। उसके चक्कर में वह उसके पास नहीं आता है। मारपीट करके घर से निकाल देता है। एसएसपी ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
युवती का आरोप है कि वह तीसरी बार प्रार्थना पत्र दे रही है। इससे पहले जो भी प्रार्थना पत्र आए नारी उत्थान केंद्र भिजवा दिए गए। उसका पति कई दिन तक नशा करके लापता हो जाता है। वह उसे आए दिन मारपीट करके घर से निकाल देता है। 16 मार्च को उसके 100 रुपये के स्टांंप पर लिखित में समझौता होने के बाद ससुराल वाले अपने साथ ले गए थे। लेकिन, इसके बाद भी सही से नहीं रखा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी सौतेली मां से संबंध हैं। इसलिए उसने समझौता भी तोड़ दिया। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई कराई जाए। प्रभारी निरीक्षक मुगलपुरा देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।