Moradabad coronavirus news update : मरीजों की संख्या बढ़ी, कोविड अस्पतालों में बढ़ाए जाएंगे बेड
Moradabad coronavirus news update कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य महकमे और जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन की ओर से हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
मुरादाबाद। मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और सम्भल में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि स्वस्थ होने की संख्या भी काफी है। इसी कड़ी में अब जांच में तेजी आई है। शुक्रवार की सुबह से ही सीएमओ कार्यालय के बाहर कोरोना वायरस के लिए नमूना लेना शुरू कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग सैंपल देने के लिए पहुंचे।
स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन गंभीर
मुरादाबाद में एक साथ काफी कोरोना संक्रमित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन गंभीर हो चला है। तत्काल कोविड अस्पताल में डेढ़ सौ बेड बढ़ाने का फैसला लिया गया। सीएमओ आफिस में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक स्वास्थ्य अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक चली। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है। जिसमें कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या काफी अधिक मिल रही है। नौ दिन में दो सौ से अधिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति शहर से लेकर गांव तक के रहने वाले हैं। संक्रमित व्यक्तियों को भर्ती करने के लिए कोविड अस्पतालों में बेड बढ़ाने और नए कोविड अस्पताल बनाने पर विचार किया जाना चाहिए। कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए शहर से लेकर गांव तक के लोगों को जागरूक करने, मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाना आवश्यक है। बैठक में तय किया गया कि तत्काल महिला अस्पताल के नए भवन में बने कोविड अस्पताल में 45 बेड और विवेकानंद नॄसग कोविड अस्पताल में सौ बड़े बढ़ा दिए जाएं। इसके बाद एक हजार बेड वाला कोविड अस्पताल बनाने पर विचार किया जाना चाहिए। प्रमुख रुप से उपस्थित थे।
घर में रहने की डालनी होगी आदत
कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में तीन दिन यानी सोमवार तक घर पर ही रहने की जरूरत है। इन तीन दिनों में अगर आप घर से बाहर निकलेंगे तो पुलिस रास्ता रोकेगी हालांकि आवश्यक सेवा पर रोक नहीं रहेगी। सीएम योगी ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए एक बार फिर सार्वजनिक संस्थानों और बाजार को बंद करने का फैसला लिया है। शुक्रवार यानी आज रात दस बजे से 13 जुलाई को सुबह पांच बजे तक सार्वजनिक बंदी की घोषणा की गई है। यह जानकारी जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दी।