Moradabad Coronavirus News : सेवानिवृत्त आइपीएस जीवन चंद्र पांडेय का कोरोना संक्रमण से निधन
सेवानिवृत्त आइजी जीवन चंद्र पांडेय का निधन हो गया। रिटायर होने के बाद वह ठाकुरद्वारा स्थित अपने पैतृक निवास पर रह रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी के चलते उपचार के लिए जौलीग्रांट ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
मुरादाबाद। उत्तराखंड के सेवानिवृत्त आइजी जीवन चंद्र पांडेय का निधन हो गया। रिटायर होने के बाद वह ठाकुरद्वारा स्थित अपने पैतृक निवास पर रह रहे थे। कोरोना पॉजिटिव होने पर शरीर में ऑक्सीजन की कमी के चलते उपचार के लिए जौलीग्रांट ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उनका निधन हो गया।
जीवन चंद्र पांडेय का जन्म ठाकुरद्वारा के मुहल्ला ताली में हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एलएलबी किया। उप्र पीसीएस की परीक्षा पास कर वे डीएसपी बने। पहली पोस्टिंग सीओ के तौर पर मिली। उत्तराखंड गठन के पूर्व वे वाराणसी में एसपी सिटी सहित उत्तर प्रदेश में अहम पदों पर तैनात रहे हैं। बाद में इनकी पोस्टिंग उत्तराखंड में हुई। वहां डीआइजी हुए और फिर आइजी के पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हुए। इनके बेटे डॉ. मन्नू पांडे पेशे से चिकित्सक हैं और वे उत्तराखंड में पोस्टेड हैं। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे काफी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। पुलिस सेवा में आने से पहले ठाकुरद्वारा में होने वाली राम लीला में भगवान श्री राम का क़िरदार निभाया करते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह काफी सादगी से रहते थे। कोई भी उनके मदद के लिए जाता तो हर संभव सहायता करते।
यह भी पढ़ें :-
UP Crime : ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर, गांव में पुलिस और पीएसी की तैनाती