Move to Jagran APP

Moradabad coronavirus news : मुरादाबाद में कम हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, टेस्टिंग बढ़ाई

Moradabad coronavirus news 121 कोरोना संक्रमितों का चार अस्पतालों में इलाज। 463 मरीजों की होम आइसोलेशन में हो रही देखभाल। सितंबर के आखिरी सप्ताह से संक्रमितों की संख्या कम होने की वजह से विभागीय अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 03:54 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 03:54 PM (IST)
Moradabad coronavirus news : मुरादाबाद में कम हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, टेस्टिंग बढ़ाई
121 कोरोना संक्रमितों का चार अस्पतालों में इलाज।

मुरादाबाद, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। सरकारी अस्पतालों में अब सिर्फ 121 लोगों को ही उपचार दिया जा रहा है। जबकि 463 लाेग होम आइसोलेशन में हैं। सितंबर के प्रथम सप्ताह में संक्रमितों का आंकड़ा चौंकाने वाला था। मरीजों को भर्ती करने के साथ ही एल-थ्री अस्पताल में भी मरीजों की संख्या इतनी अधिक हो गई थी कि उन्हें दूसरे स्थानों के लिए रेफर किया जा रहा था। सितंबर के आखिरी सप्ताह से संक्रमितों की संख्या कम होने की वजह से विभागीय अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है लेकिन, उन्होंने कर्मचारियों को टेस्टिंग बढ़ाने पर लगा दिया है।

loksabha election banner

अब स्थिति ये है कि एक दिन में तीन हजार के करीब आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में कोरोना स्क्रीनिंग भी बढ़ा दी गई है। हर बुखार के मरीज की स्क्रीनिंग की जा रही है। जिससे संक्रमण डिटेक्ट होने पर फौरन ही उसे आइसोलेट किया जा सके।

अस्पताल,                      संक्रमित

एल-टू महिला अस्पताल,      22,

विवेकानंद हॉस्टल,              21,

टीएमयू एलथ्री,                    55,

पीटीसी,                            07

रेलवे अस्पताल,               16,

निजी अस्पताल,               75,

होम आइसोलेशन,           463,

कोरोना संक्रमितों की संख्या अब कम है। अस्पतालों से ठीक होकर संक्रमित अपने घरों को जा चुके हैं। बिना लक्षण वाले युवाओं को होम आइसोलेट किया जा रहा है। स्थिति अब काफी हद तक ठीक नजर आ रही है।

डॉ. एमसी गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

शहर और देहात क्षेत्रों में टेस्टिंग बढ़ाई गई है। हमारा प्रयास है कि जितनी अधिक जांच होगी उतना ही क्षेत्र सुरक्षित रहेगा। हमारी लोगों से यही अपील है कि कोरोना टेस्टिंग में सहयोग दें।

डॉ. डीके प्रेमी, जिला सर्विलांस अधिकारी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.