Moradabad Coronavirus News : मैंने बहुत परेशानी झेली है, संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, आप भी संभल जाइए
उम्र 75 साल कुंदरकी के रहने वाले कृषि विभाग से वरिष्ठ अधिकारी के पद से रिटायर रमेश कुमार आर्य का हौसला देखने लायक है। घर पर अकेले रहते हैं। उनका बेटा स्काटलैंड की टीसीएस कंपनी में कर्मचारी हैं। वो पिता से प्रतिदिन बात करते हैं।
मुरादाबाद, जेएनएन। उम्र 75 साल, कुंदरकी के रहने वाले कृषि विभाग से वरिष्ठ अधिकारी के पद से रिटायर रमेश कुमार आर्य का हौसला देखने लायक है। घर पर अकेले रहते हैं। उनका बेटा स्काटलैंड की टीसीएस कंपनी में कर्मचारी हैं। वो पिता से प्रतिदिन बात करते हैं। कुंदरकी में अकेले रहते हैं। 25 जुलाई 2020 की शाम कोरोना पॉजिटिव की जानकारी होने के साथ ही घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। उन्हें एल-थ्री अस्पताल में भर्ती किया जाना था।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम से कहा था कि मुझे किसी तरह की दिक्कत नहीं है। उम्र ज्यादा होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाना जरूरी था। मुहल्ले के लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर घरों में घुस गए थे। खिड़कियों से झांककर देखा जा रहा था। उन्हें एल-थ्री अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने अस्पताल में भी लगातार योग की आदत को नियमित जारी रखा। फलों का सेवन करते रहे। पॉजिटिव होने के बाद भी उनमें नकारात्मकता का भाव किसी ने नहीं देखा। चार अगस्त को निगेटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उन्हें घर छोड़ दिया गया। रमेश कुमार आर्य बताते हैं कि इसके बाद भी मुहल्ले के लोग बचकर निकलते थे। तब से आजतक निरंतर मास्क लगा रहा हूं। हाथों को साबुन से बार-बार धो रहा हूं। बाहर से आने के बाद हाथ धोने की आदत बन चुकी है। लोगों को यही संदेश देता हूं कि मास्क के बिना घर से बाहर नहीं निकलें। हाथ मिलाने के बजाय दूर से ही नमस्ते हो जाती है।
यह भी पढ़ें :-
सम्भल के दिलजले को गैंगस्टर कोर्ट ने दी दो साल की सजा, पांच हजार रुपये जुर्माना भी देना होगा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज रामपुर में आएंगे, चुनाव संचालन समिति की लेंगे बैठक