Move to Jagran APP

Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में फ‍िर बढ़ी कोरोना संक्रम‍ितों के शवों के अंत‍िम संस्‍कार की संख्‍या, यहां देंखें आंकड़ा

Moradabad Coronavirus News रामगंगा विहार में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुए। रामगंगा विहार में करीब 10 कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हुए। लोकोशेड श्मशान घाट पर छह कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हुए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 10:32 AM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 10:32 AM (IST)
Moradabad Coronavirus News : ज‍िले में फ‍िर बढ़ी कोरोना संक्रम‍ितों के शवों के अंत‍िम संस्‍कार की संख्‍या, यहां देंखें आंकड़ा
तीन दिन अंतिम संस्कार के मामले कम होने के बाद फिर बढ़े।

मुरादाबाद, जेएनएन। रामगंगा विहार में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार शुक्रवार को हुए। रामगंगा विहार में करीब 10 कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हुए। लोकोशेड श्मशान घाट पर छह कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हुए। गुलाबबाड़ी में एक कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार हुआ। सबसे ज्यादा अंतिम संस्कार कराने का दबाव लोकोशेड व रामगंगा विहार श्मशान घाट पर है।

loksabha election banner

कांठ रोड व दिल्ली रोड पर अस्पताल सर्वाधिक हैं। दूसरा, अमरोहा, सम्भल, चन्‍दौसी, बिजनौर, रामपुर समेत अन्य शहरों के कोरोना संक्रमित मुरादाबाद के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इलाज के दौरान मृत्यु होने पर सीएमओ की ओर से सरकारी एंबुलेंस के द्वारा मुरादाबाद के ही श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है। बीते दिन दिनों से अंतिम संस्कार के आंकड़ों में गिरावट आई थी लेकिन, शुक्रवार को 17 कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार हुआ जबकि एक दिन पहले गुरुवार को सभी श्मशान घाटाें पर नौ कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हुए थे।

शुक्रवार को अंतिम संस्कार की स्थिति

श्मशान                कोरोना संक्रमित                 सामान्य

रामगंगा विहार       10                                  04

लोकोशेड                06                                   05

गुलाबबाड़ी             01                                    07

लालबाग                00                                    05


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.