Move to Jagran APP

Moradabad coronavirus news : ज‍िले में कोरोना संक्रमण से न‍िपटने के इंतजाम पूरे, 800 बेड की व्यवस्था

Treatment of corona infections मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि सभी को शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करना है। बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अस्‍थायी कोविड अस्पताल बनाया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 05:02 PM (IST)
Moradabad coronavirus news : ज‍िले में कोरोना संक्रमण से न‍िपटने के इंतजाम पूरे, 800 बेड की व्यवस्था
इलाज के लिए बेड की व्यवस्था कर दी है।

मुरादाबाद, जेएनएन। , Treatment of corona infections। ठंड बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों के इलाज के लिए बेड की व्यवस्था कर दी है। जिले के मरीजों के लिए 800 बेड का इंतजाम किया गया है। हालात बिगड़े तो पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अस्थायी कोविड अस्पताल तैयार कर दिया गया है। इसके साथ ही मरीजों की दवा ऑक्सीजन का भी बंदोबस्त किया गया है।

loksabha election banner

दीपावली के बाद से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि अभी संक्रमितों की संख्या में तेजी तो नहीं आई है लेकिन, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यवस्थाओं पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। एल-1, एल-टू, एल-थ्री अस्पताल के साथ ही अन्य स्थानों पर 800 बेड की व्यवस्था की गई है। इन अस्पतालों में संक्रमित मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि सभी को शारीरिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करना है। बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें। पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में अस्‍थायी कोविड अस्पताल बना दिया गया है। मरीजों की संख्या बढ़ी तो वहां भी भर्ती करने की व्यवस्था है। वहीं निजी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिससे जरूरत पड़ने पर परेशान नहीं होना पड़ेगा।

नवंबर माह में कोरोना संक्रम‍ितों की संख्‍या

द‍िन         संख्‍या 

30 नवंबर,    05,

29 नवंबर,   08,

28 नवंबर,   10,

27 नवंबर,   11,

26 नवंबर,   09,

25 नवंबर,   11,

24 नंवबर,   14,

23 नवंबर,   15,

22 नवंबर,    24,

21 नवंबर,    09,

20 नवंबर,    44,

19 नवंबर,   04,

18 नवंबर,   31,

17 नवंबर,   46,

16 नवंबर,  13,

15 नवंबर,   24,

14 नवंबर,   06

13 नवंबर,   22,

12 नवंबर,   20,

11 नवंबर,   14,

10 नवंबर,   03,

09 नवंबर,   08,

08 नवंबर,   07,

07 नवंबर,   06,

06 नवंबर,   21,

05 नवंबर,    15,

04 नवंबर,   09,

03 नवंबर,   19,

02 नवंबर,   15,

01 नवंबर,    02,


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.