Move to Jagran APP

Moradabad coronavirus news : एंटीजन किट से 1777 लोगों की जांच, नहीं म‍िला कोई कोरोना संक्रम‍ित

Moradabad coronavirus news जुलाई से अब तक टोटल 3097 पॉजिटिव 241431 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। पांच माह में सबसे कम कोरोना पॉजिटिव नवंबर माह में निकले हैं। सिर्फ आठ लोग ही संक्रमण का शिकार हुए।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 07:00 AM (IST)
Moradabad coronavirus news : एंटीजन किट से 1777 लोगों की जांच, नहीं म‍िला कोई कोरोना संक्रम‍ित
एंटीजन टेस्टिंग में सिर्फ आठ लोग ही संक्रमित पाए गए थे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Corona probe with antigen kit। एंटीजन टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार कम हो रही है। शुक्रवार को 1777 लोगों के नमूने लिए गए लेकिन, इनमें एक भी संक्रम‍ित नहीं म‍िला। जबकि नवंबर माह में एंटीजन टेस्टिंग में सिर्फ आठ लोग ही संक्रमित पाए गए थे। 

loksabha election banner

जुलाई से अब तक टोटल 3097 पॉजिटिव, 241431 लोगों के टेस्ट हो चुके हैं। पांच माह में सबसे कम कोरोना पॉजिटिव नवंबर माह में निकले हैं। सिर्फ आठ लोग ही संक्रमण का शिकार हुए। एंटीजन टेस्ट में आठ लोगों में ही पुष्टि हुई थी। एक से चार दिसंबर तक सिर्फ पांच ही पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को 1777 लोगों की जांच में एक भी पॉजिटिव की पुष्टि नहीं हुई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. डीके प्रेमी ने बताया कि एंटीजन किट से शुक्रवार को कोई पॉजिटिव नहीं निकला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि एंटीजन टेस्टिंग लगातार कराई जा रही है। नवंबर माह में सिर्फ आठ लोग ही पॉजिटिव हुए थे। एक से चार दिसंबर तक मात्र पांच संक्रमित हुए। जबकि शुक्रवार को एक भी पॉजिटिव की रिपोर्ट नहीं मिली है। लोगों से अपील है कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।

माह,          निगेटिव,                पॉजिटिव,

21 से 31 जुलाई तक, 15,798,       306,

01 से 31 अगस्त तक, 44864,        1348,

01 से 30 सितंबर तक, 63713,         1063,

01 से 31 अक्टूबर तक, 60271,         167,

01 से 30 नवंबर तक, 46749, 08,

01 से 04 दिसंबर तक, 05 पॉजिटिव हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.