Moradabad coronavirus news : बैंक के कर्मचारियों समेत 129 संक्रमित, एक की मौत
बिलारी की 52 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। 111 लोग स्वस्थ हुए हैं। 2 473 लोगों के नमूने लिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर अब स्वस्थ होने वालों की भी संख्या पहले से बढ़ गई है।
मुरादाबाद। शनिवार को जिले में 129 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें रेलवे हरथला कालोनी, भीकनपुर, नानपुर गांव, अलहपुर, नई तहसील बिलारी, मुहल्ला अब्दुल्ला, स्योंडारा, भदासना, मूढापांडे, भटावली, कांठ, प्रथमा बैंक हरथला, मॉर्डन पब्लिक स्कूल अस्थायी जेल, पाकबड़ा थाना, लाजपतनगर, शाह नगला, सागर सराय, रामगंगा विहार, कुंदनपुर ढक्का लाइनपार, चौराहा गली, पतई खालसा, लक्ष्मी नगर लाइनपार, डिडौली मझोला, कांशीरामनगर, पीरगैब, मंडी चौक, पुलिस अकादमी, नर्मदा हॉस्टल, प्रीत विहार, मझोला, लोकोशेड, कम्पनी बाग, नारी निकेतन, बलदेवपुरी, कंजरी सराय, जामा मस्जिद, डीआरएम कार्यालय, दीन दयाल नगर, हरथला झांझनपुर, सब्जी मंडी हरथला, हिमगिरी कालोनी, आशियाना कालोनी, टाउनहाल, अशोक नगर आदि क्षेत्रों के लोग हैं। वहीं बिलारी की 52 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। 111 लोग स्वस्थ हुए हैं। 2, 473 लोगों के नमूने लिए गए हैं।