Moradabad coronavirus news : जिले में 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित, पांच ने दी संक्रमण को मात
जिले में अब तक 11095 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 10834 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 1030 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।
मुरादाबाद। जिले में शनिवार को 10 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पांच लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि आरटीपीसीआर में 10 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि एंटीजन में 1276 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसमें बिलारी, ठाकुरद्वारा, डिलारी, भोजपुर, ताजपुर, कुंदरकी, कांठ, मूंढापांडे, हरथला, बगला गांव, किसरौल, बरवालान, टाउनहाल, मझोला, पीतलबस्ती में कोई भी संक्रमित नहीं निकला है।
जिले में अब तक 11095 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 10834 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। 1030 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। उन्होंने कहा कि शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं।