Move to Jagran APP

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट के कड़े सुरक्षा इंतजाम को भेदकर व्यापारी रिवाल्वर लगाकर पहुंच गए कचहरी

Moradabad Collectorate security break विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नामांकन प्रक्रिया की वजह से कलक्ट्रेट में भी सुरक्षा का इंतजाम इतना है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। सोमवार को व्यापारी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर पहुंच गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 05:48 PM (IST)
मुरादाबाद कलेक्ट्रेट के कड़े सुरक्षा इंतजाम को भेदकर व्यापारी रिवाल्वर लगाकर पहुंच गए कचहरी
पुलिस कर्मियों ने रोका तो व्यापारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, असलहा प्रदर्शन मामले में पुलिस व्यापारी को भेजेगी नोटिस

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Collectorate security break : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नामांकन प्रक्रिया की वजह से कलक्ट्रेट में भी सुरक्षा का इंतजाम इतना है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता। लेकिन, सोमवार को व्यापारी लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर पहुंच गए। रोकने पर पुलिस अधिकारियों से व्यापारी की नोकझोंक हो गई। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस द्वारा व्यापारी को नोटिस दिया जाएगा।

loksabha election banner

इन दिनों चुनाव को लेकर सभी जगह अलर्ट है। नामांकन के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बिना आइ कार्ड दिखाए किसी को भी कलक्ट्रेट में घुसने की इजाजत नहीं दे रही है। इसको लेकर लोगों से बहस भी हो जाती है। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्हें तीन बेरियर पर नहीं रोका गया।

जब वह नामांकन स्थल के करीब पहुंचे तो पुलिस अधीक्षक यातायात और पुलिस अधीक्षक देहात ने रोका तो वह भड़क गए। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक तक हो गई। व्यापारियों का कहना था कि अपनी सुरक्षा के लिए असलहा लिया जाता है। असलहा जमा कराएंगे तो हमारी सुरक्षा का जिम्मा किसका होगा। आप सुरक्षा मुहैया करा दीजिये। हम लोग अपने असलहे जमा करा देंगे। उन्होंने पुलिस के उत्पीड़न के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखने की बात कही। बोले उत्पीड़न बंद कराने के लिए पत्र चुनाव आयोग भेजा जाएगा। इस प्रकरण में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी को नोटिस भेजा जाएगा।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट गए थे। वहां एसपी ट्रैफिक ने पिस्टल को टोका तो मैंने कह दिया कि मेरी सुरक्षा का इंतजाम करा दिया जाए। व्यापारी अपनी सुरक्षा के लिए असलहा रखते हैं। हमसे किसी को नुकसान नहीं होता है। न कहीं हमारा किसी गलत बात में नाम आया होगा। ज्ञापन देने के लिए मेरे व्यापारी जयदेव यादव, कमल सक्सेना, अशोक सिंघल, मनीष गोयल भी थे। उनके सामने की घटना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.