Move to Jagran APP

मुरादाबाद में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, कहा-भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही बसपा

National Secretary of Congress in Moradabad मुरादाबाद में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा क‍ि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क पर उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। कांग्रेस अकेले ऐसी पार्टी है जो हर जगह भाजपा को टक्कर दे रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 09:47 AM (IST)
मुरादाबाद में पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, कहा-भाजपा की बी टीम बनकर काम कर रही बसपा
नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के ल‍िए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

मुरादाबाद, जेएनएन। National Secretary of Congress in Moradabad। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने मुरादाबाद के ईदगाह क्षेत्र में बैठक की। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के ल‍िए कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

loksabha election banner

इस दौरान धीरज गुर्जर ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में देश भर में वार्ड, न्याय पंचायत, ब्लाक स्तर पर अध्यक्ष व अन्य पदों का सृजन करके कांग्रेस को मजबूती देने का काम क‍िया जा रहा है। आगामी समय में केंद्र में कांग्रेस सरकार बनाएगी। भाजपा की सरकार में हर वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। किसान, व्यापारी, गरीब, बेरोजगार से लेकर कोई भाजपा की नीतियों से खुश नहीं है। बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी भाजपा की बी पार्टी बनकर काम कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी चुप्पी साधे हुए हैं। वह सड़क पर नहीं उतर रहे। अकेले कांग्रेस पार्टी है जो भाजपा से टक्कर ले रही है। हाथरस कांड, सोनभद्र उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर रही है। साथ ही किसानों के लिए नयाय की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस का एक-एक सिपाही जागरूक है। गांव-गांव कांग्रेस को मजबूत करने को संगठन सृजन अभियान को जोर शोर से चलाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सचिन चौधरी, अजीम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, पूर्व विधायक फूल कुंवर, जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, अजय सारस्वत सोनी, राजेश पाल समेत सम्भल, रामपुर, अमरोहा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.